✕

होम / बिजनेस / HDFC बैंक को मिली बड़ी डील की मंजूरी, AU SFB में खरीदेगा 9.5% हिस्सेदारी

HDFC बैंक को मिली बड़ी डील की मंजूरी, AU SFB में खरीदेगा 9.5% हिस्सेदारी

HDFC बैंक ने एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि उसे RBI से कोटक महिंद्रा बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में कुल 9.5% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RBI ने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank को मंजूरी की तारीख से एक वर्ष के भीतर AU Small Finance Bank में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दे दी है. यदि इस समय सीमा के भीतर अधिग्रहण को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तो मंजूरी समाप्त हो जाएगी. एक रेगुलेटरी फाइलिंग में, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा कि केंद्रीय बैंक का दिनांक 3 जनवरी, 2025 को जारी पत्र एचडीएफसी बैंक और उसकी ग्रुप कंपनियों को यह अनुमति देता है. उनकी ग्रुप कंपनियों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज शामिल हैं. ये कंपनियां AU SFB की पेड अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का 9.5 प्रतिशत तक सामूहिक रूप से खरीदने के लिए मंजूरी प्राप्त हैं.

मंजूरी 2 जनवरी, 2026 तक वैध रहेगी

एचडीएफसी बैंक ने एक अलग घोषणा में बताया कि उसने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) में 9.5 प्रतिशत तक की कुल हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आरबीआई की मंजूरी हासिल कर ली है, यह मंजूरी 2 जनवरी, 2026 तक वैध रहेगी. हालांकि इस मंजूरी के तहत बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन संस्थानों में उसकी ग्रुप कंपनियों का संयुक्त स्वामित्व किसी भी समय 9.5 प्रतिशत की सीमा से अधिक न हो. आरबीआई निर्देश 2023 निर्दिष्ट करता है कि "कुल होल्डिंग" में बैंक, उसके सहयोगियों, म्यूचुअल फंड, ट्रस्टी और प्रमोटर ग्रुप कंपनियों के स्वामित्व वाले शेयर शामिल होते हैं.

वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक का इन बैंकों में सीधे निवेश करने का इरादा नहीं है. लेकिन इसकी ग्रुप कंपनियों की सामूहिक हिस्सेदारी 5 प्रतिशत की सीमा को पार कर सकती है. इस वजह से बैंक ने अपनी निवेश सीमा बढ़ाने के लिए रेगुलेटर से मंजूरी मांगी है.  3 जनवरी को व्यापक आधार पर बिकवाली को देखते हुए, एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.5 प्रतिशत फिसलकर 1,749 रुपये पर बंद हुए और करीब 1 करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई. ये आंकड़ा एक महीने और एक हफ्ते के औसत 94 लाख शेयरों से अधिक रहा.

देश में HDFC बैंक की 9,092 से ज्यादा ब्रांच

HDFC बैंक, बैंकिंग और फाइनेंशियल स‌र्विसेज प्रोवाइड करता है। बैंक के फाउंडर हसमुखभाई पारेख हैं. उन्होंने इस बैंक को 1994 में स्थापित किया था। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है. बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशिधर जगदीशन हैं. HDFC बैंक की देश में 9,092 से ज्यादा ब्रांच और 20,993 से ज्यादा ATMs हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago