✕

होम / बिजनेस / HDFC Bank को सेबी से फिर मिली चेतावनी, अब इस बात पर नाराज हुआ मार्केट रेगुलेटर

HDFC Bank को सेबी से फिर मिली चेतावनी, अब इस बात पर नाराज हुआ मार्केट रेगुलेटर

अरविंद कपिल ने 24 जून, 2024 को प्रभावी रूप से पांच साल की अवधि के लिए पूनावाला फिनकॉर्प में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में ज्वाइन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

HDFC बैंक को सेबी की तरफ से कुछ डिस्क्लोजर नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी जारी हुई है. बैंक ने शेयर बाजार को सोमवार को इसकी जानकारी दी है. बैंक ने जानकारी दी कि SEBI से बैंक को एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर जारी किया गया है. ये लेटर बैंक के सीनियर मैनेजमेंट के इस्तीफे से जुड़े डिस्क्लोजर नियमों का पालन न करने से जुड़ा है. बैंक के मुताबिक ये लेटर बैंक के सीनियर मैनेजमेंट में शामिल अरविंद कपिल के इस्तीफे से जुड़ा हुआ है. सेबी के मुताबिक इस मामले में बैंक ने लिस्टिंग के नियमों का उल्लंघन किया है.

बैंक ने क्या कहा?

बैंक ने कहा कि वो इस मामले में सेबी की चिंताओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं. बैंक ने साफ किया कि सेबी के इस लेटर का उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशंस आदि पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसी के साथ बैंक ने शेयर बाजार को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने की तारीख भी दी है. एक अलग पत्र में बैंक ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की बैठक 22 जनवरी बुधवार को होनी है जिसमें बैंक के 31 दिसंबर 2024 को खत्म हो रही तिमाही के नतीजों पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी.

HDFC ने यह भी नहीं बताया, खुलासे में देरी क्यों?

सेबी की ओर से एचडीएफसी बैंक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बैंक मार्केट रेगुलेटर सेबी को इतने अहम प्रबंधक के नौकरी छोड जाने के खुलासे में देरी के कारणों को नहीं बता पाया है. सेबी ने इसे गंभीरता से लिया है. भविष्य में इस तरह की लापरवाही से बाज आने की हिदायत दी है. साथ ही इस तरह की लापरवाही होने पर सेबी एक्ट 1992 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है. आगे इस तरह की लापरवाही नहीं होने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी सेबी को देने के लिए आगाह किया है. ज्ञात हो कि अरविंद कपिल ने पूनावाला फिनकॉर्प में सीईओ के रूप में नौकरी ज्वाइन कर ली है. 

HDFC बाजार नियामक की चिंता दूर करने के लिए उठाएगा कदम

एचडीएफसी बैंक की ओर से सोमवार की शाम को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है कि वह बाजार नियामक की चिंता को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा. एचडीएफसी की ओर से लिस्टिंग रूल के इस उल्लंघन से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. बैंक को बाजार में अपनी साख बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago