✕

होम / बिजनेस / HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन को लेकर बदले ये नियम, 1 अगस्त से होंगे लागू 

HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन को लेकर बदले ये नियम, 1 अगस्त से होंगे लागू 

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जल्द ही अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव करने वाली है. थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने से लेकर ईंधन खरीदने और शैक्षिक लेनदेन पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के डिजिटल युग में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता पसंद करते हैं. अगर आप भी पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और वो भी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के शुल्क में बदलाव करने का फैसला लिया है. बैंक के ये नए नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं बैंक ने क्रेडिट कार्ड शुल्क में क्या बदलाव करने जा रहा है?

थर्ड पार्टी ऐप से पेमेंट पर कटेगा इतना शुल्क
भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए अपने नियम और शर्तों में संशोधन किया है. बैंक ने जानकारी दी है कि थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप जैसे PayTM, CRED, MobiKwik और Cheque के माध्यम से किए गए किराए के ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा.  इस शुल्क की अधिकतम सीमा 3,000 रुपये तक होगी.

इन ट्रांजेक्शन पर भी लिया जाएगा शुल्क
50 हजार रुपये से अधिक के उपयोगिता ट्रांजैक्शन पर भी 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा. वहीं, 50,000 से कम के ट्रांजैक्शन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. हालांकि, बीमा ट्रांजैक्शन को इन शुल्कों से छूट दी गई है. अगर आप 15,000 रुपये से अधिक का ईंधन खरीदते हैं, तो इस पर भी 1 प्रतिशत का शुल्क लिया जाएगा,  शुल्क की अधिकतम सीमा 3,000 रुपये होगी. वहीं, कई लोग शिक्षा से जुड़ी सेवाएं लेने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर वो भी किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से शैक्षिक लेन-देन करते हैं, तो भी 1 प्रतिशत तक शुल्क चुकाना होगा. इस शुल्क की अधिकतम सीमा 3000 रुपये निर्धारित की गई है. हालांकि कॉलेज या स्कूल की वेबसाइट और उनकी POS मशीनों के ज़रिए सीधे किए गए ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और न ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक भुगतान के लिए शुल्क नहीं लगेगा.

अंतर्राष्ट्रीय करेंसी के लेन-देन पर इतना शुल्क
अंतर्राष्ट्रीय करेंसी के लेनदेन पर 3.5 प्रतिशत मार्कअप शुल्क, किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईज़ी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 299 रुपये तक की ईएमआई प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.
 
BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रिवॉर्ड रिडीम करने पर देना होगा इतना शुल्क
स्टेटमेंट क्रेडिट या कैशबैक पर रिवॉर्ड रिडीम करने वाले ग्राहकों से 50 रुपये का रिडेम्पशन शुल्क लिया जाएगा. रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों से प्रति माह 3.75 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा. यह ट्रांजैक्शन की तारीख से लेकर बकाया राशि का पूरा भुगतान होने तक लागू रहेगा. 

टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के भी बदले नियम
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने 1 अगस्त, 2024 से टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के लिए नियम बदल दिए हैं. टाटा न्यू इनफिनिटी और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके किए गए पात्र यूपीआई लेनदेन पर 1.5 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेंगे. अन्य पात्र यूपीआई आईडी के माध्यम से किए गए लेनदेन पर 0.50 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेंगे. टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के कार्ड धारकों को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके पात्र यूपीआई लेनदेन पर 1 प्रतिशत न्यूकॉइन और अन्य पात्र यूपीआई आईडी का उपयोग करके लेनदेन पर 0.25 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा