होम / बिजनेस / HDFC और IRCTC ने लॉन्‍च किया क्रेडिट कार्ड, पहली बार मिलने जा रही है ये सुविधा 

HDFC और IRCTC ने लॉन्‍च किया क्रेडिट कार्ड, पहली बार मिलने जा रही है ये सुविधा 

इस कार्ड में अपनी तरह की कई सुविधाएं दी गई हैं जिसमें सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये कार्ड यूपीआई की सुविधा भी देता है. जो सामान्‍य कार्ड में नहीं मिलती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IRCTC वैसे तो कई बैंकों के साथ अब तक अपने कार्ड लॉन्‍च कर चुका है, लेकिन इस बार उसने HDFC बैंक के साथ अपना कार्ड लॉन्‍च किया है. इस कॉर्ड में जहां आपको बैंको से मिलने वाली बाकी सुविधाएं तो मिलेंगी ही लेकिन अगर आप रेलवे में यात्रा करते हैं तो आप इस कार्ड से कई और फायदे भी ले सकते हैं. जैसे आप इस कार्ड के जरिए IRCTC के लाउंज का फायदा उठा सकते हैं. 

सबसे खास क्‍या है इस कार्ड में 
इस कार्ड की खूबियों के बारे में बताते हुए IRCTC की एमडी रजनी हसीजा ने कहा कि ये अपनी तरह का पहला कार्ड होगा जो नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होगा. इसे आप अलग-अलग तरह की यात्रा में सीधे इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इस कार्ड के साथ ग्राहकों को आकर्षक बोनस, यात्रा टिकट पर छूट भी मिलने जा रही है. रजनी हसीजा ने कहा कि HDFC बैंक के साथ उनका कोलेब्रेशन काफी पुराना है और दोनों बीते इस सेक्‍टर में लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं . 

पहला ऐसा कार्ड है जो देता है UPI पेमेंट की सुविधा  
ये अपनी तरह का पहला ऐसा कार्ड होगा जिसके जरिए आप भीम UPI की सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे. यही नहीं मौजूदा समय में IRCTC देश के कई स्‍टेशनों पर अपने यात्रियों को लाउंज की सुविधा देता है. मौजूदा समय में देश में 8 बड़े स्‍टेशनों पर लाउंज की सुविधा दी जा रही है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप IRCTC और HDFC के इस कार्ड से यात्रा करते हैं तो आप 2 घंटे के लिए उन लाउंज की सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं.

जानिए कब से बाजार में उपलब्‍ध होगा ये कार्ड 
HDFC बैंक के पेमेंट्स, कंज्‍यूमर फाइनेंस, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के ग्रुप हेड पराग राव ने कहा आज इस कार्ड के लॉन्‍च होने के बाद अगले 15 दिनों में ये कार्ड HDFC बैंक से लेकर उसकी वेबसाइट और दूसरे प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हो जाएगा. उसके बाद ग्राहक इसके लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. यही नहीं इस कार्ड के लिए 15000 रुपये तक की सैलरी वाले अप्‍लाई कर सकते हैं. कार्ड की लिमिट कार्ड को अप्‍लाई करने वाले के रिकॉर्ड पर तय की जाएगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago