होम / बिजनेस / रेपो रेट के बढ़ते ही इस बड़े बैंक ने होम लोन किया महंगा, जानें कितनी बढ़ाई ब्याज दर

रेपो रेट के बढ़ते ही इस बड़े बैंक ने होम लोन किया महंगा, जानें कितनी बढ़ाई ब्याज दर

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने होम लोन महंगा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में की गई बढ़ोत्तरी का असर आम आदमी पर महंगे लोन के रूप में दिखाई देने लगा है. अब निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने होम लोन महंगा कर दिया है. बैंक ने हाउसिंग लोन के रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. नई ब्‍याज दरें आज यानी 9 अगस्‍त से प्रभावी हो गई हैं.

कुछ दिन पहले भी हुई थी बढ़ोत्तरी 
HDFC ने बताया कि यह बढ़ोतरी आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के मद्देनजर की गई है. बता दें कि इससे पहले बैंक ने 1 अगस्‍त को भी होम लोन की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की थी. इतना ही नहीं, HDFC मई से अब तक अपने होम लोन की ब्‍याज दरों में 6 बार बढ़ोतरी कर चुका है. 

लगातार बढ़ रही है EMI
मई से अब तक हुई 6 बार की बढ़ोतरी में कर्ज की ब्‍याज दरें कुल 1.40 फीसदी महंगी हो गई हैं. इसका मतलब है कि बैंक से होम लोन वाले ग्राहकों की EMI में लगातार इजाफा हो रहा है. गौरतलब है कि आरबीआई भी मई से अब तक अपने रेपो रेट में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है. 

अब इतनी हुईं होम लोन की दरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HDFC के होम लोन की शुरुआती दर पहले 7.70 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 7.95 फीसदी हो गई है. यदि मई से बात करें तो इसकी दरों में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है. ऐसे वक्त में जब महंगाई ने पहले से ही लोगों का बजट बिगाड़ रखा है, EMI का बढ़ता बोझ दोहरे झटके के समान है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

4 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

6 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

32 minutes ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

4 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

6 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

6 hours ago