✕

होम / बिजनेस / आ रहा एक और धांसू IPO, HDB Financial Services को मिली बोर्ड की मंजूरी, इतना होगा साइज

आ रहा एक और धांसू IPO, HDB Financial Services को मिली बोर्ड की मंजूरी, इतना होगा साइज

एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. इस आईपीओ के जरिए वह अपनी हिस्सेदारी भी कम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का सबसे बड़ा ऋणदाता HDFC bank की यूनिट HDB Financial Services जल्द अपना IPO लेकर आ रही है. इस सर्वाजनिक इश्यू के लिए बोर्ड को हरी झंडी मिल गई है. यह आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें एचडीएफसी बैंक की 10,000 करोड़ की हिस्सेदारी बेचेगा. आईपीओ के तहत, फ्रेश इक्विटी बिक्री 2,500 करोड़ रुपये की होगी, जिससे इश्यू का कुल साइज करीब 12,500 करोड़ रुपये हो जाएगा. इससे पहले, एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने एचडीबी फाइनेंशियल को सार्वजनिक करने को मंजूरी दे दी थी.

HDFC ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद आ रहा IPO

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आईपीओ से जुड़ी जानकारियां कुछ दिनों बाद दी जाएंगी. पिछले महीने ही एचडीएफसी बैंक ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को मंजूरी दी थी. इस आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10 हजार करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा. यह एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद कोई आईपीओ आ रहा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 2007 में हुई थी. यह कंपनी सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध कराती है. इसकी देशभर में करीब 1,680 ब्रांच हैं.

RBI के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही लिस्टिंग 

एचडीएफसी बैंक को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग आरबीआई (RBI) के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही है. आरबीआई ने साल 2022 में आदेश दिया था कि देश की सभी अपर लेयर एनबीएफसी (NBFC) को सितंबर, 2025 तक स्टॉक मार्केट पर लिस्ट करना ही होगा. इसके चलते कई बड़ी एनबीएफसी को आईपीओ की तैयारी करनी पड़ रही है. इनमें टाटा संस (Tata Sons) जैसी दिग्गज कंपनी भी शामिल थी. मगर, उन्होंने अपना एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर कर दिया है.

इस साल 269 कंपनियों ने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए

इस साल आईपीओ की बहार आई हुई है. अब तक करीब 269 कंपनियां अपने आईपीओ ला चुकी हैं. इन्होंने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए हैं. पिछले साल कंपनियों ने आईपीओ के जरिए मार्केट से 7.42 अरब डॉलर जुटाए थे. बड़ी कंपनियों में बजाज ग्रुप की बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) की लिस्टिंग हो चुकी है. साथ ही अभी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ खुला हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

11 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago