✕

होम / बिजनेस / HCL के तिमाही नतीजे घोषित, मुनाफे में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, भारी भरकम डिविडेंड का भी एलान

HCL के तिमाही नतीजे घोषित, मुनाफे में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, भारी भरकम डिविडेंड का भी एलान

HCL Tech ने समाप्त तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसके बाद यह 4,257 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है. कंपनी के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही शानदार साबित हुई है. एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4257 करोड़ रुपये रहा है. जोकि सालाना आधार पर 20.46 प्रतिशत अधिक है. एक साल पहले इसी तिमाही में HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का प्रॉफिट 3534 करोड़ रुपये रहा था. 

कंपनी के रेवेन्यू में 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी

इसके अलावा कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू में साल-दर-साल 7 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है, जिसके बाद यह बढ़कर 28,057 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, क्रमिक आधार पर दिसंबर तिमाही में दर्ज 3,986 करोड़ रुपये से नेट प्रॉफिट में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इस बीच, रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही 1.5% की गिरावट आई है. कंस्टेंट करेंसी के मामले में जून 2024 तिमाही के लिए रेवेन्यू में साल-दर-साल 6% की वृद्धि हुई, जबकि तिमाही-दर-तिमाही 1.6% की गिरावट आई. डॉलर के संदर्भ में, राजस्व में साल-दर-साल 5% की वृद्धि हुई. 

कंपनी ने कही ये बात

वित्त साल 2024-25 के लिए कंपनी को उम्मीद है कि राजस्व वृद्धि स्थिर मुद्रा शर्तों में साल-दर-साल 3-5% के बीच होगी, जबकि सर्विस रेवेन्यू ग्रोथ भी 3-5% (CC) के बीच रहने की उम्मीद है. HCL Tech ने FY25 के लिए 18-19% के EBIT मार्जिन का भी उम्मीद जताई है. HCL Tech के CEO और MD सी विजयकुमार ने कहा कि हम स्थिर मुद्रा के आधार पर 6% साल-दर-साल रेवेन्यू वृद्धि के साथ उद्योग में अग्रणी प्रदर्शन की एक और तिमाही की रिपोर्ट करते हुए प्रसन्न हैं. हमारा Q1 रेवेन्यू और EBIT प्रदर्शन हमारी उम्मीदों से थोड़ा बेहतर था.

शेयर ने एक साल में दिया 40.63% का रिटर्न 

HCL टेक के शेयर ने पिछले 5 दिन में 2.39%, 1 महीने में 8.55%, 6 महीने में 1.36% और एक साल में 40.63% का रिटर्न दिया है. केवल इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी के शेयर ने 5.26% का रिटर्न दिया है. इस दौरान इसमें 78 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की मार्केट वैल्यू 4.23 लाख करोड़ रुपए है.

कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

HCL Tech लिमिटेड ने तिमाही नतीजों के साथ 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 23 जुलाई 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है. बता दें, योग्य निवेशकों को कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भुगतान 1 अगस्त 2024 को किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.