✕

होम / बिजनेस / क्या आपको मिला @Paytm UPI हैंडल बदलने का मैसेज? जानें नई UPI ID ऐक्टिवेट करने का तरीका

क्या आपको मिला @Paytm UPI हैंडल बदलने का मैसेज? जानें नई UPI ID ऐक्टिवेट करने का तरीका

RBI के निर्देशानुसार पेटीएम यूजरों को नए UPI हैंडल पर माइग्रेट करना होगा. यूजर SBI, HDFC, Axis और YES बैंक जैसे पार्टनर बैंकों के माध्यम से पेटीएम ऐप पर नए UPI ID ऐक्टिवेट कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी UPI पेमेंट, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज आदि के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारतीय र‍िजर्व बैंक (RBI) के न‍िर्देशानुसार  पेटीएम यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब अपना @Paytm यूपीआई हैंडल बदलना होगा. इसके लिए @Paytm UPI हैंडल का इस्‍तेमाल करके निर्बाध डिजिटल भुगतान के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत हैपेटीएम (Paytm) ने अपने यूजर्स को @paytm UPI हैंडल बदलने के लिए अलर्ट मैसेज भेजना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आपको भी ऐसा ही कोई मैसेज आया है, तो जान लें, आप कैसे नई UPI एक्टिवेट कर सकते हैं?

इन पार्टनर बैंकों के साथ जारी होंगी UPI सेवाएं
मार्च में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (OCL) को थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रदाता (TPAP) के रूप में अपने UPI पेमेंट को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने के लिए अधिकृत किया है. इसका मतलब है कि पेटीएम अब पार्टनर बैंकों के जरिये ही UPI सेवाएं प्रदान कर सकता है. NPCI की स्वीकृति के बाद पेटीएम ने एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और यस बैंक (YES Bank) के साथ इंटीग्रेशन किया है. इस तरह @Paytm के साथ मौजूदा UPI हैंडल नए हैंडल में बदल जाएंगे. इन नए हैंडल में SBI UPI हैंडल, @ptsbi, HDFC बैंक UPI हैंडल, @pthdfc, एक्सिस बैंक UPI हैंडल, @ptaxis और यस बैंक UPI हैंडल, @ptyes शामिल हैं.

.यूजर्स को मिलने लगे अलर्ट मेसेज
कंपनी ने @Paytm UPI हैंडल यूजर्स को इन नए बैंकों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि निर्बाध UPI भुगतान सुनिश्चित किया जा सके. ये चारों बैंक TPAP पर परिचालन कर रहे हैं. इससे यूजर खातों को इन PSP बैंकों में ट्रांसफर करना आसान हो गया है. कुछ यूजरों को उनके ऐप पर ‘इम्पॉर्टेंट UPI अलर्ट’ मिलने शुरू हो गए हैं. इसमें उन्हें इन चार बैंकों में से किसी एक के UPI हैंडल पर शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है.

ऐसे कर सकते हैं एक्टिवेट
पेटीएम ऐप पर नए यूपीआई हैंडल पर स्विच करने के लिए बस यूपीआई अपडेट पर क्लिक करके नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें.
1.सबसे पहले पेटीएम UPI मोबाइल पेमेंट एप्लिकेशन डाउनलोड करें.
2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. डुअल सिम वाले फोन के लिए अपने मोबाइल नंबर के साथ सिम स्लॉट चुनें.
3.  अपने नंबर से एक एसएमएस भेजकर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें.
4. लिस्ट से अपना बैंक चुनें और सुनिश्चित करें कि यह आपके बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैच करता हो. इसमें आपसे आपके खाते का विवरण प्राप्त किया जाएगा.
5. अगर आप पहली बार अपने बैंक को लिंक कर रहे हैं, तो UPI पिन सेट करें. इसके लिए आपको अपने डेबिट कार्ड के विवरण की जरूरत होगी.
6. इस प्रक्रिया के बाद आपका बैंक खाता UPI के जरिये लिंक हो जाएगा और आप अपना पहला भुगतान करने के लिए तैयार हो जाएंगे.

डिफॉल्ट बैंक अकाउंट बदलने के लिए ये करें
1. 'प्रोफाइल मेन्यू' में 'UPI और पेमेंट सेटिंग' पर टैप करें.
2. उस बैंक अकाउंट पर टैप करें, जिसे आप डिफॉल्‍ट के तौर पर सेट करना चाहते हैं.
3. 'डिफॉल्ट के तौर पर सेट करें' पर टैप करें और 'हां' पर टैप करके पुष्टि करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago