होम / बिजनेस / क्‍या आपने भी किया है Tata Technology के IPO में निवेश, जानिए कब होगा स्‍टॉक्‍स का आवंटन?

क्‍या आपने भी किया है Tata Technology के IPO में निवेश, जानिए कब होगा स्‍टॉक्‍स का आवंटन?

Tata Technology ने अपने योग्‍य कर्मचारियों और Tata Motors के लिए जिन शेयरों को रिजर्व किया था वो भी 29 गुना और 3 गुना से ज्‍यादा ओवरसब्‍सक्राइब हुए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस हफ्ते वैसे कई कंपनियों के आईपीओ (IPO) बाजार में लॉन्‍च हुए लेकिन जितनी धूम बाजार में टाटा टेक्‍नोलॉजी के आईपीओ को लेकर रही, उतनी धूम किसी को लेकर नहीं रही. टाटा टेक्‍नोलॉजी का आईपीओ 69 गुना ज्‍यादा ओवरसब्‍सक्राइब हो गया. लेकिन इसमें बिड लगाने वालों के मन में अब यही सवाल है कि आखिर उन्‍हें कब पता चलेगा कि आखिर शेयर का अलॉटमेंट कब होगा. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको इस आईपीओ से जुड़ी सारी बातों को विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. 

कब होगा शेयरों का आवंटन? 
जिन लोगों ने टाटा टेक्‍नोलॉजी के शेयरों में बिड लगाई है, उन्‍हें 28 नवंबर तक शेयरों के आवंटन को लेकर अलर्ट या उनकी राशि को अनब्‍लॉक करने का संदेश प्राप्‍त होने लगेगा. मंगलवार तक ये प्रक्रिया इसलिए हो रही है क्‍योंकि सोमवार को गुरु पर्व की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहने वाला है. ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार तक शेयरों के आंवटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. टाटा टेक्‍नोलॉजी का आईपीओ 22 नवंबर से 24 नवंबर के बीच खुला था. इस आईपीओ को लेकर बाजार में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला. 

इतने गुना ज्‍यादा ओवरसब्‍सक्राइब हुआ ये IPO
टाटा समूह की कंपनी ने इसके जरिए 3042.51 करोड़ रुपये जुटाए. समूह ने इसके लिए 6,08,50,278 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए खोला था. कंपनी का ये आईपीओ 69.43 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और एंकर हिस्‍से को छोड़कर 2200 करोड़ रुपये के इश्‍यू साइज के लिए कंपनी को 1.56 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं. इसमें संस्‍थागत निवेशकों ने 203 गुना से ज्‍यादा बोलियां हैं जबकि व्‍यक्तिगत निवेशकों ने 16 गुना से ज्‍यादा बुक किया है. 

इन निवेशकों को मिलेगी वरीयता 
टाटा टेक्‍नोलॉजी के शेयरों में इसके प्रमोटर टाटा मोटर्स लिमि‍टेड के शेयरधारकों के लिए और कंपनी के कुछ योग्‍य कर्मचारियों  के लिए शेयरों को आरक्षित किया है. इनमें जहां कंपनी के योग्‍य कर्मचारियों ने इस आरक्षण में 29.20 गुना ज्‍यादा बोली लगाई है. टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने 3.70 गुना बोली लगाई है. टाटा टेक्‍नोलॉजी टाटा समूह की एक इंजीनियरिंग कंपनी है. जो प्रोडक्‍ट डेवलपमेंट से लेकर डिजिटल सॉल्‍यूशन प्रोवाइड कराने पर काम करेगी. 

अपने आवेदन का स्‍टेटस कैसे चेक करें? 
जिन्‍होंने भी आईपीओ के लिए आवेदन किया है BSE की वेबसाइट के आईपीओ एप्‍लीकेशन के चेक पेज अपने आवंटन की जांच कर सकते हैं. Type of Issue में जाकर चेक इन इक्विटी और ड्रापबॉक्‍स में टाटा टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड का चयन करें. इसके बाद अपना एप्‍लीकेशन नंबर टाइप करें और सबमिट का बटन दबाते ही आपके सामने आपका स्‍टेटस दिखाई देने लगेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

3 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

3 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.