✕

होम / बिजनेस / ट्रंप प्रशासन के खिलाफ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस किया, 2.2 अरब डॉलर की रोकी थी फंडिंग

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस किया, 2.2 अरब डॉलर की रोकी थी फंडिंग

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान को रोकने पर मुकदमा दायर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड विश्वविद्यालय की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है. विश्वविद्यालय ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. विश्वविद्यालय ने संघीय सरकार द्वारा 2.2 अरब डॉलर से अधिक अनुदान निधि पर रोक के लगाने के फैसले को चुनौती दी है और उसे तत्काल बहाल करने की मांग की है. हार्वर्ड के अध्यक्ष एलन गार्बर का कहना है कि सरकार का कदम गैरकानूनी है और उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

मुकदमे में कई सरकारी एजेंसियों का नाम शामिल

गार्बर का कहना है कि पिछले हफ्ते हार्वर्ड ने सरकार की अवैध मांगों को मानने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने फंडिंग रोकी है. हार्वर्ड के मुकदमे में अमेरिकी सरकारी एजेंसियों शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, ऊर्जा और सामान्य सेवा प्रशासन विभाग को शामिल किया गया है. गार्बर ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में सक्रियता को सीमित करने की सरकार की मांगों के आगे नहीं झुकेगा. मामले में सुनवाई की तिथि सामने नहीं आई है.

ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड के बीच क्या है विवाद?

पिछले साल अमेरिकी विश्वविद्यालयों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे, जिसमें हार्वर्ड भी शामिल था. तब ट्रंप ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमास के समर्थन का आरोप लगाया था. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में सक्रियता सीमित करने, विविधता, समानता और समावेश कार्यक्रमों को समाप्त करने का आदेश जारी किया और छात्रों-शिक्षकों के विचारों की जांच की मांग की. हार्वर्ड ने इससे इंकार किया, जिसके बाद उनकी फंडिंग रोकी गई और कर छूट वापस ले ली गई.

हार्वर्ड ने फंड फ्रीज को ‘मनमाना और तानाशाही’ बताया

फंडिंग फ्रीज को ‘मनमाना और तानाशाही’ बताते हुए हार्वर्ड के मुकदमे में कहा गया कि यह उसके पहले संशोधन के अधिकारों और सिविल राइट्स एक्ट के टाइटल VI के प्रावधानों का उल्लंघन करता है. इस बयान के कुछ ही घंटों बाद व्हाइट हाउस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता हैरिसन फील्ड्स ने सोमवार को एक ईमेल में कहा, “हार्वर्ड जैसे संस्थानों को मिलने वाली संघीय सहायता, जो संघर्षरत अमेरिकी परिवारों के टैक्स डॉलर से अपने अत्यधिक वेतन पाने वाले नौकरशाहों को समृद्ध करती है, अब समाप्त हो रही है. टैक्सपेयर्स के फंड एक विशेषाधिकार हैं, और हार्वर्ड उस विशेषाधिकार को हासिल करने के लिए आवश्यक बुनियादी शर्तों को पूरा करने में नाकाम रहा है.”
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.