होम / बिजनेस / Narayana Murthy ने जिस बहस को दिया जन्म, उसमें अब कूदे Harsh Goenka 

Narayana Murthy ने जिस बहस को दिया जन्म, उसमें अब कूदे Harsh Goenka 

नारायण मूर्ति ने भारत की कम कार्य क्षमता यानी वर्क प्रोडक्टिविटी पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह पर पूरे देश में बहस छिड़ गई है. कई दिग्गज हस्तियां इस पर अपने विचार व्यक्त कर रही हैं. कुछ दिन पहले इस पर भारतपे के फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के जज रहे अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का बयान आया था और अब आरपीजी एंटरप्राइजेज (RPG Enterprises) के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. गोयनका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि हाइब्रिड वर्क ही देश का वर्तमान और भविष्य होगा.

क्या है गोयनका का कहना?
हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा है - हाइब्रिड वर्क ही देश का वर्तमान और भविष्य होगा. इतना ही नहीं, 5 दिन ऑफिस आने का ट्रेंड भी समय के साथ पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. वर्तमान में लोग अपने काम का 33 प्रतिशत समय रिमोटली यानी बिना ऑफिस आए ही कर रहे हैं और यह गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने आगे लिखा है, 'हाइब्रिड वर्क आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यालय और दूरस्थ कार्य के मिश्रण के बारे में है. यह अब 50 या 70 घंटे काम करने के बारे में नहीं है, बल्कि आपकी अपनी महत्वाकांक्षा, आपके उद्देश्य और आपकी उत्पादकता के बारे में है. बदलाव को अपनाएं, काम के नए तरीके को अपनाएं. यह प्राथमिकता देने का समय है कि आपके कार्य जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है.

अश्नीर ने कही थी ये बात 
नारायण मूर्ति के विपरीत हर्ष गोयनका ने एक तरह से यह कहने का प्रयास किया है कि काम के घंटे से ज्यादा उत्पादकता मायने रखती है और जरूरी नहीं कि इसके लिए रोज दफ्तर ही जाया जाए. इससे पहले, अश्नीर ग्रोवर ने मूर्ति की सलाह पर रिएक्शन देते हुए कहा था - उनके शब्द जनता को शायद पसंद न आएं. क्योंकि काम को अभी भी परिणाम के बजाए कार्यस्थल पर बिताए गए घंटों के आधार पर देखा जा रहा है. दूसरी बात यह है कि लोगों को ऐसा लग रहा है कि युवाओं का आलस ही भारत को विकसित होने से रोक रहा है. ग्रोवर ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि क्रिकेट, धर्म, जाति या भाषा से ज्यादा नाराज होना हमें एक करता है. 

क्या कहा था मूर्ति ने?
एक पॉडकास्ट के शुरुआती एपिसोड में बोलते हुए नारायण मूर्ति ने भारत की कम कार्य क्षमता यानी वर्क प्रोडक्टिविटी पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने लोगों को सुझाव दिया था कि अगर भारत को ग्लोबल पावर से मुकाबला करना है तो युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए. मूर्ति के इस बयान पर पूरे देश में बहस चल रही है. कुछ लोग इंफोसिस फाउंडर का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनकी सलाह से इत्तेफाक नहीं रखते. अश्नीर ग्रोवर और गोयनका जहां मूर्ति से विपरीत सोच रखते हैं. वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इंफोसिस फाउंडर के बयान का समर्थन किया है.  उन्होंने पूरी तरह से मूर्ति की बात से सहमति जाहिर की है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago