✕

होम / बिजनेस / 3 बार शादी, 4 करोड़ खर्चा और 4 साल में रिश्ता खत्म, क्लीन बोल्ड हुए Hardik Pandya 

3 बार शादी, 4 करोड़ खर्चा और 4 साल में रिश्ता खत्म, क्लीन बोल्ड हुए Hardik Pandya 

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच ने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है. दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या शादी के रिश्ते में क्लीन बोल्ड हो गए हैं. उन्होंने और और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच (Hardik Pandya & Natasa Stankovic) ने आपसी सहमति से तलाक लेने का ऐलान किया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों अलग हो रहे हैं. वैसे, यह काफी पहले ही साफ हो गया था कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और तलाक होने वाला है. बस इसकी आधिकारिक घोषणा शेष थी और अब वह भी हो गई है. इससे पहले, सामने आई खबरों में यह भी कहा गया था कि तलाक के बाद नताशा को हार्दिक की संपत्ति का 70 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है. हालांकि, इस बारे में दोनों ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है.

पहले हुई थी कोर्ट मैरिज 
टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टानकोविच से तीन तरह से शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी पर करीब चार करोड़ रुपए खर्चा किया था, लेकिन उनकी शादी चार साल से ज्यादा नहीं टिक सकी. हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी. चूंकि, वो कोरोना काल था, इसलिए दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. शादी के कुछ महीने बाद ही नताशा ने हार्दिक के बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम अगस्त्या रखा गया. इसके बाद दोनों ने धूमधाम से शादी का ऐलान किया. 

जूता चुराई के दिए 5 लाख 
दरअसल, कोरोना के चलते हार्दिक और नताशा धूमधाम से शादी नहीं रचा पाए थे, इसलिए दोनों ने 14 फरवरी, 2023 यानी वैलेंटाइन डे के दिन फिर से शादी रचाई. हिंदू और ईसाई धर्म के रीति-रिवाज से शादी की गई. हार्दिक पंड्या हिंदू हैं और सर्बिया की रहने वाली नताशा ईसाई हैं. हार्दिक-नताशा ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की और इस पर जमकर पैसा खर्चा किया. जूता चुराई की रस्म के लिए ही हार्दिक ने 5 लाख रुपए दिए थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी के वेन्यू पर ही  2-3 करोड़ रुपए खर्च हुए. इसके अलावा, दोनों की आउटफिट पर भी भारी-भरकम खर्चा हुआ. हार्दिक पंड्या ने अपने संगीत के लिए बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को हायर किया था. इस तरह उनकी शादी का कुल खर्चा करीब 4 करोड़ रुपए पहुंच गया था.

कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
हार्दिक और नताशा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2018 में मुंबई के एक नाइटक्लब में मिले थे. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और 2020 में शादी रचा ली. हार्दिक की कुल नेटवर्थ (Hardik Pandya Net Worth) करीब 95 करोड़ रुपए से ज्यादा है. जबकि नताशा स्टेनकोविक लगभग 20 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं. Natasa का जन्म 4 मार्च 1992 को यूगोस्लाविया में हुआ था. 2012 में वह भारत आईं और  डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं. उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago