✕

होम / बिजनेस / हमास के जिस लीडर की हत्या का Israel पर लगा आरोप , उसके पास थी कितनी दौलत?

हमास के जिस लीडर की हत्या का Israel पर लगा आरोप , उसके पास थी कितनी दौलत?

Ismail Haniyeh Death: इजरायल के दुश्मन नंबर 1 हमास चीफ इस्‍माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईरान और इजरायल के बीच आने वाले समय में टेंशन बढ़ सकती है. दरअसल, हमास के सरगना इस्‍माइल हानिया की तेहरान में हत्‍या कर दी गई है. ईरान और हमास ने इसके लिए इजरायल को दोषी ठहराया है. भले ही इजरायल ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि इजरायल हमास के खात्मे की दिशा में काम कर रहा है. ऐसे में इस्‍माइल हानिया की हत्या से वह खुद को अलग नहीं कर सकता. हमास और ईरान का रिश्ता भी जगजाहिर है, इसलिए पूरी संभावना है कि ईरान हानिया की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल के खिलाफ कोई कार्रवाई करे. यदि ऐसा होता है, तो फिर दुनिया वापस उसी विश्व युद्ध के संकट के मुहाने पर खड़ी हो जाएगी जिससे कुछ वक्त पहले ही बाहर निकली है. 

इसलिए गया था ईरान
62 वर्षीय इस्‍माइल हानिया ईरान के नए राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेश्‍किआन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने तेहरान गया था. हानिया लंबे समय से हमास का राजनीतिक नेतृत्‍व कर रहा था और इजरायल काफी समय से हानिया को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था. इस कोशिश में हानिया के तीन बच्चों, पोतों और बहन की हत्या हो चुकी है. पिछले साल नवंबर में इस्‍माइल हानिया के गाजा स्थित घर को भी इजरायल ने उड़ा दिया था. इजरायल ने दावा किया था कि हानिया के घर का इस्‍तेमाल आतंकी घटनाओं के लिए किया जा रहा है. हानिया वैसे क़तर में रहता था, लेकिन उसके घर पर हमास नेताओं का जमावड़ा आम बात थी.

लग्जरी लाइफस्टाइल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हानिया 1980 के दशक में हमास में शामिल हुआ था और धीरे-धीरे इसका सबसे ताकतवर लीडर बन गया. 2017 में हानिया को हमास का चीफ बनाया गया और इसी साल अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया. इजरायल विरोधी गुट के लीडर हानिया के पास अरबों की दौलत थी और वो एक लग्जरी लाइफ जीता था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने पिछले साल एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें हमास के टॉप 3 लीडर्स की संपत्ति के बारे में बताया था. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस्माइल हानिया, मौसा अबू मरजुक और खालिद मशाल के पास 11 अरब डॉलर की संपत्ति है. तीनों विद्रोही कतर में लग्जरी जीवन जी रहे हैं.

अरबों की दौलत
रिपोर्ट में कहा गया था कि हमास की टॉप लीडरशिप के पास धन के कई सोर्स हैं. इस्माइल हानिया, मौसा अबू मरजुक और खालिद मशाल के पास प्राइवेट जेट होने का दावा भी रिपोर्ट में किया गया था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया था कि इस्माइल हानिया और खालिद मशाल के पास करीब 4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. जबकि मरजुक करीब 3 बिलियन डॉलर का मालिक है. रिपोर्ट में हमास का सालाना कारोबार 1 अरब डॉलर का बताया गया था. इस्‍माइल हानिया ने कतर को ही अपना ठिकाना बनाया हुआ था और यहीं से इजरायल विरोधी अभियानों का नेतृत्व करता था. वह ईरान के नए राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेश्‍किआन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए ईरान गया था और वहीं उसकी हत्या हो गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago