✕

होम / बिजनेस / हल्दीराम को मिला इस विदेशी कंपनी का साथ, इतने करोड़ में हो सकती है डील

हल्दीराम को मिला इस विदेशी कंपनी का साथ, इतने करोड़ में हो सकती है डील

सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी Temasek ने Haldiram में 10 प्रतिशत माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने का प्लान बनाया है. इस डील के बाद सिंगापुर में भी Haldiram का स्वाद

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अपने स्नैक्स प्रोडक्ट्स और देसी स्वाद के लिए देश-विदेश में मशहूर हल्दीराम (Haldiram) को अब एक विदेशी पार्टनर मिल गया है. दरअसल, सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासेक (Temasek) को हल्दीराम का स्वाद भा गया है, ऐसे में कंपनी हल्दीराम में 10 प्रतिशत माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने का प्लान बना रही है. तो आइए जानते हैं ये डील कितने करोड़ में हो सकती है और दोनों कंपनियों की आगे की क्या प्लानिंग है?

94 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर खरीदेगी हिस्सेदारी

टेमासेक हल्दीराम स्नैक्स फूड में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कि माइनोरिटी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत में सबसे आगे है, क्योंकि उसने अकेले ही आगे बढ़ने का फैसला किया है. पिछले महीने के अंत में दोनों के संयुक्त रूप से बिडिंग बिट करने के बाद बेन कैपिटल ने इस दौड़ से बाहर होने का फैसला किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेमसेक 10-11 अरब डॉलर यानि 94,270 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हल्दीराम स्नैक्स में 10 प्रतिशत की माइनॉरिटी स्टेक खरीदेगी. दोनों कंपनियों में इस डील के लिए टर्म शीट पर भी साइन कर दिए हैं. बता दें, टर्म शीट एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जो आमतौर पर गैर-बाध्यकारी होता है और संभावित निवेश में जो भी शर्तें और नियम लागू होंगे वह सब इस बांड पेपर में शमिल होता है. ये डील के अंतिम समझौते के लिए बेस तैयार करता है.

कब तक होगी डील?
हल्दीराम में स्टेक खरीदने की रेस में कई कंपनियां शामिल थीं, लेकिन टेमासेक ने देसी हल्दीराम कंपनी का पार्टनर बनने में बाजी मार ली है. इस रेस में प्राइवेट इक्विटी निवेशकों जैसे ब्लैकस्टोन और अल्फा वेव ग्लोबल ने भी किस्मत आजमाई थी. जानकारी के अनुसार फरवरी 2025 तक ये डील पूरी हो सकती है.

हल्दीराम बेचती है ये प्रोडक्ट्स
हल्दीराम ग्रुप के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्नैक्स, नमकीन, मिठाइयां, रेडी-टू-ईट फूड, फ्रोजन फूड, बिस्किट, नॉन-कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, पास्ता और खाने पीने के कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं. भारत में हल्दीराम का 63,000 करोड़ का बिजनेस है. इसके अलावा अमेरिका से लेकर यूरोप तक इस कंपनी के प्रोडक्ट्स भेजे जाते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago