✕

होम / बिजनेस / पहले दिया छप्परफाड़ रिटर्न, अब निवेशकों को एक और खुशी देने वाली है ये कंपनी

पहले दिया छप्परफाड़ रिटर्न, अब निवेशकों को एक और खुशी देने वाली है ये कंपनी

Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC) अब अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार में लिस्टेड एक कंपनी ने पहले छप्परफाड़ रिटर्न दिया, अब वो अपने निवेशकों को एक और खुशी देने जा रही है. हम बात कर रहे हैं फर्टिलाइजर सेक्टर की कंपनी Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC) की. 1962 में स्थापित इस कंपनी के 2,193 से ज्यादा लोगों कर्मचारी हैं. यह मेलामाइन और कापरोलैक्टम, कैलशियम नाइट्रेट और बोरोनेटेड कैलशियम नाइट्रेट बनाने वाली देश की एकमात्र कंपनी है. GSFC ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है और अब उसने इन्वेस्टर्स के लिए एक नई घोषणा की है.

शानदार रहा है रिकॉर्ड
सबसे पहले बात करते हैं Gujarat State Fertilizers & Chemicals के शेयर बाजार में प्रदर्शन की. सोमवार को कंपनी के शेयर 163.20 रुपए पर बंद हुए थे. 1 जनवरी 1999 को यह शेयर 13.23 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो अब बढ़कर 163.20 रुपए पहुंच गया है. यानी इस मल्टीबैगर शेयर ने अब तक 1133.56% का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 44.36% रिटर्न दे चुके हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो स्टॉक मार्केट में GSFC की परफॉरमेंस दमदार रही है.

अभी भी है संभावना
इस साल 5 अप्रैल को GSFC के शेयर 198.80 रुपए के 52 हफ्तों के हाई लेवल पर पहुंच गए थे. जबकि इसका 52 हफ्तों का लो लेवल 98.10 रुपए है. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसके शेयर 2.80% गिर चुके हैं. अभी कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल से 17.90% नीचे ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें निवेश का मौका अब भी बरक़रार है. 

प्रति शेयर इतना डिविडेंड
अब बात करते हैं उस खुशी की जिसकी घोषणा Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC) ने अपने निवेशकों के लिए की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वो अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2.50 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देगी, जो 3 अक्टूबर 2022 से पहले शेयरहोल्डर्स के खातों में जमा हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

2 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

2 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

3 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

18 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

20 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

21 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

2 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

2 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

3 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

18 hours ago