✕

होम / बिजनेस / GST ने भरा सरकार का खजाना, जून में हुआ इतने लाख करोड़ का कलेक्शन

GST ने भरा सरकार का खजाना, जून में हुआ इतने लाख करोड़ का कलेक्शन

सरकारी खजाने में पैसा बढ़ गया. जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार के लिए राहत भरी खबर आई. जुलाई महीने की पहली तारीख को जून के जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार के लिए गुड न्यूज आई है, जो सरकारी खजाने से जुड़ी हुई. जी हां, जुलाई महीने की पहली तारीख को जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) के शानदार आंकड़े आए हैं. देश का बीते जून महीने का जीएसटी कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा है. बीते साल की समान अवधि की तुलना में ये 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन जून में 8 फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा. उन्होंने कहा कि सरकार ने हालांकि मंथली जीएसटी कलेक्शन के डेटा आधिकारिक रूप से देना रोक दिया है.

पहली तिमाही में 5.57 लाख करोड़ GST कलेक्शन

चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जून) में अब तक ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन 5.57 लाख करोड़ रुपये रहा. जून में कलेक्शन मई 2024 के कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह जून 2023 के कलेक्सन 1.61 लाख करोड़ रुपये से 8 फीसदी ज्यादा है. जीएसटी संग्रह जून में आठ प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई.  सरकार ने हालांकि मासिक जीएसटी संग्रह के आंकड़े आधिकारिक रूप से देना रोक दिया है.  चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जून) में अब तक सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 5.57 लाख करोड़ रुपये रहा. जून में संग्रह मई 2024 के संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. यह जून 2023 के संग्रह 1.61 लाख करोड़ रुपये से आठ प्रतिशत अधिक है.

कहां कितनी हुई कमाई

एकीकृत जीएसटी (IGST) का निपटान केद्रीय जीएसटी (CGST) के मद में 39,586 करोड़ रुपये का और राज्य जीएसटी (SGST) के मद में 33,548 करोड़ रुपये का किया गया. इस साल अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था. सूत्रों ने बताया कि सरकार आगे कर संग्रह के संबंध में कोई बयान जारी नहीं करेगी. ये आंकड़े देश की अर्थव्यवस्था में तेजी को दर्शा रहे हैं.

ऐसे बढ़ रहा सरकारी खजाना

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा था कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सरकार के 14.84 लाख करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान (रिवाइज्ड एस्टिमेट-आरई) से खासा अधिक रहा है. उन्होंने रीजनल टैक्स ऑफिशियल्स को पत्र लिखकर 2023-24 में हुए रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन का क्रेडिट टीम को दिया. उन्होंने अपने पत्र में टैक्स ऑफिशियल के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि न केवल हमारे प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है. बल्कि सीबीआईसी कम्युनिटी के भीतर टीम वर्क और दृढ़ता की ताकत को भी रेखांकित करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago