होम / बिजनेस / पान मसाला,चबाने वाले तंबाकू को लेकर GST काउंसिल ले सकती है बड़ा फैसला

पान मसाला,चबाने वाले तंबाकू को लेकर GST काउंसिल ले सकती है बड़ा फैसला

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि नकली चालान और धोखाधड़ी वाले निर्यात को रोकने के लिए इन वस्तुओं के निर्यात को केवल एफिडेविट देकर अनुमति दी जाएगी जिसमें तय बात कही गई हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस बार आने वाली 18 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है. जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले हर बार अलग-अलग तरह के मामलों को लेकर विषय चर्चा में आते हैं. इस बार सरकार पान मसाला, रेत खनन जैसे मामलों को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी परिषद 18 फरवरी को होने वाली अपनी बैठक में पान मसाला, रेत खनन जैसे क्षेत्रों में क्षमता आधारित कराधान की अनुमति देने को लेकर मंत्रियों के समूह की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा कर सकती है और उसे हरी झंडी भी दिखा सकती है. ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी की अध्यक्षता में जीओएम ने अपनी अंतिम रिपोर्ट परिषद को सौंप दी है.

क्‍या कहा गया है रिपोर्ट में 
जीएसटी काउंसिल की ओर से ओडिशा के वित्‍त मंत्री की अध्‍यक्षता में एक समिति बनाई गई थी. ये समिति रिपोर्ट में पान मसाला, चबाने वाले तंबाकू और इसी तरह के उत्पादों पर चोरी को रोकने के उपायों पर विचार करने के लिए बनाई गई थी. हालांकि सूत्रों का कहना है कि GoM ने इन क्षेत्रों के लिए क्षमता आधारित कराधान निर्धारित नहीं किया है. जीएसटी परिषद मशीनों के पंजीकरण, मशीन के विवरण के साथ विशेष मासिक रिटर्न, इनपुट, निकासी, अनिवार्य ई-चालान, अनिवार्य ई-वे बिल, अनिवार्य फास्ट टैग / जीपीएस स्थापना, अनिवार्य विशिष्ट पहचान चिह्न जैसी विशेष अनुपालन आवश्यकताओं के उपायों पर चर्चा कर सकती है. इस रिपोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाना और भारी दंडात्मक कार्रवाई के प्रावधान किए जा सकते हैं. 

एक्‍सपोर्ट के लिए दिया गया है सुझाव 
मंत्रिपरिषद की इस रिपोर्ट में ये भी सुझाव दिया गया है कि नकली चालान और धोखाधड़ी वाले निर्यात को रोकने के लिए इन वस्तुओं के निर्यात को तभी अनुमति दी जाएगी जब एफि‍डेविट दिया गया हो और उसमें संचित इनपुट टैक्स क्रेडिट के रिफंड को लेकर कहा गय हो. पान मसाला, गुटखा, चबाने वाली तम्बाकू जैसी वस्तुओं पर लगाया गया कंपनशेसन सबटैक्‍स, निर्माता स्तर के संग्रह को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान मूल्यानुसार कर (ad valorem tax) से विशिष्ट कर-आधारित लेवी (specific tax-based levy)  में बदल दिया जाएगा. रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि वर्ष 2023 के अंत तक सभी तंबाकू उत्पादों के लिए ट्रैक एंड ट्रेस तंत्र को एक्टिव करने को लेकर  काम किया जाए. 

18 फरवरी को होनी है जीएसटी काउंसिल की बैठक 

18 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है. इस बार की बैठक में इन मुद्दों के साथ-साथ  कई अन्‍य मुद्दों पर भी चर्चा होने जा रही है. इसे लेकर वित्‍त मंत्री ने कहा था‍ कि अगर राज्‍यों के साथ-साथ अगर जीएसटी काउंसिल भी तैयार होता है तो ऐसे में डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

13 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

16 hours ago