✕

होम / बिजनेस / GST कलेक्शन में हुआ बंपर इजाफा, नवंबर में यहां पहुंचा कुल कलेक्शन!

GST कलेक्शन में हुआ बंपर इजाफा, नवंबर में यहां पहुंचा कुल कलेक्शन!

इस कुल रकम में से 30,420 करोड़ रुपए CGST के माध्यम से और 38,226 करोड़ रुपए SGST के माध्यम से इकट्ठा किये गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में GST कलेक्शन को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. नवंबर 2023 के दौरान GST (Goods and Services Tax) से हुई कमाई में सालाना आधार पर 15% की वृद्धि देखने को मिली है, जिसके बाद भारत का GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 24 के दौरान लगातार छठी बार ऐसा हुआ है कि GST कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपयों के स्तर के पार दर्ज की गई है. 

कितना हुआ इजाफा?
यह जानकारी खुद भारत सरकार द्वारा साझा की गई है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि नवंबर 2023 के दौरान कुल 1 लाख 67 हजार 929 करोड़ रुपयों का GST कलेक्शन हुआ था. इस कुल रकम में से 30,420 करोड़ रुपए CGST के माध्यम से और 38,226 करोड़ रुपए SGST के माध्यम से इकट्ठा किये गए हैं. दूसरी तरफ 87,009 करोड़ रुपए IGST के माध्यम से इकट्ठा किये गए हैं और इसमें वस्तुओं के इम्पोर्ट से इकट्ठा किये गए 39,198 करोड़ रुपए और सेस (Cess) के माध्यम से इकट्ठा किये गए 12,274 करोड़ रुपए भी शामिल हैं. भारत सरकार ने IGST में से 37,878 करोड़ रुपए CGST और 31,557 करोड़ रुपए IGST में जोड़े हैं. 

वित्त वर्ष 24 के दौरान GST कलेक्शन
इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि नवंबर 2023 में केंद्र और राज्यों के आम समझौते के बाद CGST से इकट्ठा हुई कुल कमाई 68,297 करोड़ रुपयों और SGST से इकट्ठा हुई कमाई 69,783 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. नवंबर 2023 के दौरान घरेलु लेन-देन के माध्यम से हुई कमाई में सालाना आधार पर 20% की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया है कि वित्त वर्ष 24 में लगातार 6ठी बार GST कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपए के स्तर से ऊपर दर्ज की गई है. नवंबर 2023 में GST के माध्यम से इकट्ठा हुई रकम के बाद वित्त वर्ष 24 के दौरान इकट्ठा हुआ कुल GST कलेक्शन 13,32,440 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गया है. इसका सीधा मतलब ये है कि औसतन हर महीने 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपयों की दर से GST इकट्ठा हुई है.

यह भी पढ़ें: Tata Power ने जीती इस प्रोजेक्‍ट के लिए बोली, इतने करोड़ में हुई डील 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago