✕

होम / बिजनेस / पहले ताबड़तोड़ रिटर्न से भरी झोली अब 1 के बदले 3 बोनस शेयर देने जा रही ये कंपनी

पहले ताबड़तोड़ रिटर्न से भरी झोली अब 1 के बदले 3 बोनस शेयर देने जा रही ये कंपनी

अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देने वाली स्मॉल कैप कंपनी ने एक के बदले तीन बोनस शेयर देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बोनस शेयर और डिविडेंड शेयर, इनकी घोषणा जब भी होती है शेयर बाजार में निवेश करने वालों के चेहरे खिल जाते हैं. स्मॉल कैप कंपनी GRP लिमिटेड ने भी अपने इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाला काम किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है. खास बात यह है कि GPR एक शेयर पर तीन बोनस शेयर देने जा रही है. यानी अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है, तो आपको तीन शेयर बतौर बोनस मिलेंगे. 

मल्टीबैगर है स्टॉक
GRP लिमिटेड का शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) है. इस स्टॉक ने कम समय में अपने निवेशकों की झोली भर दी है. ऐसे में बोनस शेयर की खबर उनके लिए दोहरी खुशी के समान है. बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 6.93% की दमदार तेजी हासिल करने में कामयाब रहे थे और आज इसमें 19.67% का उछाल दर्ज हुआ है. सप्ताह के पहले दिन GPR का शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15,400 रुपए पर बंद हुआ. इसी के साथ मार्केट कैप बढ़कर 1,719.98 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है. 

बोर्ड में बन चुकी बात
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, GRP लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 29 जून को हुई थी, जिसमें कंपनी ने बोनस शेयर देने की घोषणा की. कंपनी 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने वाली है. यानी कि शेयरधारक रिकॉर्ड डेट पर रखे गए प्रत्येक 1 शेयर के लिए 3 बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे. इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन इसमें कोई दिक्कत आएगी इसकी संभावना लगभग न के बराबर है. GRP के बोर्ड ने अभी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है. 

क्या करती है कंपनी?
कंपनी की बात करें, तो GRP लिमिटेड 1974 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी इस्तेमाल किए गए टायरों से रिक्लेम रबर, नायलॉन कचरे से अपस्केल्ड पॉलियामाइड और एंड-ऑफ-लाइफ टायरों से डाई-कट इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स निर्मित करती है. GRP की आर्थिक सेहत अच्छी है. वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में जीआरपी लिमिटेड ने 138 करोड़ रुपए का रिवेन्यु कमाया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 96 करोड़ रुपए था. इसी तरह, चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3 करोड़ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

35 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

47 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

2 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

35 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

29 minutes ago