✕

होम / बिजनेस / Groww ने IPO लाने की तैयारी में बढ़ाया कदम, इश्यू के लिए चुने 5 इनवेस्टमेंट बैंक

Groww ने IPO लाने की तैयारी में बढ़ाया कदम, इश्यू के लिए चुने 5 इनवेस्टमेंट बैंक

Groww कैलेंडर वर्ष 2025 के आखिर तक या वित्त वर्ष 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट होने का प्लान कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिटेल स्टॉकब्रोकर और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) भी आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है. इसी के तहत ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने 1 बिलियन डॉलर से अधिक के आईपीओ के लिए पांच निवेश बैंकों को चुना है. ये पांच निवेश बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, सिटी और मोतीलाल ओसवाल हैं.

कंपनी ने बढ़ाया एक और कदम

स्टॉकब्रोकर और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स अपने 1 अरब डॉलर से अधिक के मेगा IPO की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है. कंपनी ने IPO के लिए 5 इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना है. मीडिया रिपोर्ट को मामले से जुड़े कई लोगों से पता चला है कि ये 5 इनवेस्टमेंट बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, सिटी और मोतीलाल ओसवाल हैं. एक व्यक्ति ने बताया कि कंपनी IPO के लिए अप्रैल-मई तक ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने और कैलेंडर वर्ष 2025 के आखिर तक या वित्त वर्ष 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट होने का प्लान कर रही है.

अगले हफ्ते होगी रोडमैप पर चर्चा

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स अगले सप्ताह एक मीटिंग करने वाली है, जिसमें वह।PO के लिए प्रमुख प्लान और रोडमैप पर चर्चा करेगी. साथ ही एडवायजर्स के रोल्स और जिम्मेदारियों पर भी बात की जाएगी. एक दूसरे व्यक्ति के अनुसार, "कई निवेशकों के शामिल होने के चलते इस IPO में नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रहने की उम्मीद है. लेकिन हो सकता है कि OFS का साइज बड़ा हो. हालांकि अभी तक सामने आई बातें शुरुआती हैं और अगर जरूरी हुआ तो बाद में IPO के साइज और इसकी लॉन्चिंग के टाइम में बदलाव किया जा सकता है.

कितनी वैल्यूएशन का टारगेट

13 जनवरी को ग्रो ने अपने IPO के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों को फाइनल करने को लेकर चर्चा शुरू कर दी है और 7-8 अरब डॉलर के बीच वैल्यूएशन का लक्ष्य रखा है. एक अन्य व्यक्ति से पता चला है कि बैंकों की ओर से 10 अरब डॉलर तक की हायर वैल्यूएशन भी प्रपोज्ड की गई है. मार्केट साइ‌किल्स और रेगुलेटरी एनवायरमेंट के आधार पर बाद में इसे लागू किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि ग्रो के फाउंडर चाहते हैं कि बोली लगाने वालों के लिए बहुत अधिक वैल्यू छोड़ी जाए. IPO की वैल्यूएशन पर आखिरी फैसला, डील के बाद के चरण में लिया जाएगा.

ग्रो में किस-किस का लगा है पैसा 

Groww में पीक XV, टाइगर कैपिटल, रिबिट कैपिटल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला जैसे लोगों का पैसा लगा है. कंपनी ने पिछली बार 24 अक्टूबर, 2021 को 3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर 25.1 करोड़ डॉलर की सीरीज ई फंडिंग जुटाई थी. ग्रो को साल 2017 में फ्लिपकार्ट के 4 कर्मचारियों- ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह ने शुरू किया था. इसने एक डायरेक्ट म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म के तौर पर शुरुआत की थी. इसके बाद 2020 की शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर स्टॉक्स एड किए गए, साथ ही 2020 में ही डिजिटल गोल्ड, ETFs, इंट्राडे ट्रेडिंग की भी शुरुआत की गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago