✕

होम / बिजनेस / IPO लाने की तैयारी में Groww, ₹6,060 करोड़ जुटाने का प्लान, इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से किया संपर्क

IPO लाने की तैयारी में Groww, ₹6,060 करोड़ जुटाने का प्लान, इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से किया संपर्क

देश की इस सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दिसंबर 2024 तक कुल 1.3 करोड़ एक्टिव इंवेस्टर्स थे जो कि जीरोधा के 81 लाख से ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख स्‍टॉक ब्रोकिंग कंपनी Groww जल्‍द ही अपना आईपीओ लाने वाली है. इसके लिए कंपनी ने तैयारी तेज कर दी है. हाल ही में अपनी होल्डिंग कंपनी को अमेरिका से भारत में शिफ्ट करने पर ब्रोकिंग फर्म ने यह फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रो ने अपने IPO के लिए कई निवेश बैंकरों से बातचीत शुरू की है, जिसका लक्ष्य लगभग 700 मिलियन डॉलर जुटाना है. इससे कंपनी का मूल्यांकन 7 से 8 बिलियन डॉलर के बीच होने की उम्मीद है.

इंवेस्‍टमेंट बैंकरों से किया है संपर्क

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक Groww ने अपने IPO प्रक्रिया को शुरू करने के लिए इंवेस्‍टमेंट बैंकरों से संपर्क किया है. हालांकि आईपीओ के लिए अभी समय सीमा तय नहीं की गई है. यह बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा. बता दें यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारतीय बाजार नियामक SEBI ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर नियंत्रण लगाया है, जिसकी वजह से छोटे खुदरा व्यापारियों की ओर से की जाने वाली अटकलों को कम करने का प्रयास किया गया है.

प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्‍कर देने की कोशिश

Groww देश की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी है जिसके प्लेटफॉर्म पर दिसंबर 2024 तक कुल 1.3 करोड़ एक्टिव इंवेस्टर्स (Active Investors) हैं. ग्रो इसके जरिए अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को मात देना चाहती है. दूसरे पायदान पर मौजूद जीरोधा (Zerodha) के कुल 81 लाख एक्टिव इंवेस्टर्स हैं. Angel One के कुल 78 लाख इंवेस्टर्स हैं. नवंबर 2024 तक Groww ने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़े हैं. स्टॉक ब्रोकिंग के अलावा Groww की एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ एनबीएफसी कंपनी भी है जिसके जरिए वो कर्ज देती है.

क्‍या काम करती है कंपनी?

डायरेक्ट म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म के रूप में काम शुरू करने के बाद, ग्रो ने स्टॉक ट्रेडिंग पर फोकस किया और जल्द ही देश में सबसे बड़े ब्रोकिंग ऐप के रूप में उभरा. वर्तमान में, ग्रो के एप्लीकेशन पर 12 मिलियन से ज्‍यादा एक्टिव मेंबर्स हैं. स्टॉक ट्रेडिंग के अलावा, ग्रो एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती है और एक गैर-बैंकिंग वित्त इकाई के जरिए लोन भी देता है. ग्रो क्रेडिटसर्व टेक्नोलॉजी के जरिए उपभोक्ता ऋण और चेक आउट फाइनेंशियल सर्वित देता है. मार्च 2024 तक, इसने एसेट अंडर मैनेजमेंट के तहत 731 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई थी.

कैसा है फाइनेंशियल स्‍टेट?

Groww का ऑपरेशनल प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023-24 में 17 फीसदी बढ़कर 535 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि एक साल पहले 458 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1435 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 1340 करोड़ रुपये के वन-टाइम डोमिसाइल टैक्स देने के चलते Groww को कंसॉलिडेटेड तौर पर 805 करोड़ रुपया का नुकसान हुआ है क्योंकि कंपनी ने अपने रजिस्टर्ड ऑफिस को पिछले वित्त वर्ष में डेलावेयर (Delaware) से बेंगलुरु (Bengaluru) शिफ्ट किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago