✕

होम / बिजनेस / Groww पर धोखाधड़ी का आरोप, निवेशक ने डाले पैसे, पर नहीं हुए इंवेस्ट, समझें पूरा मामला?

Groww पर धोखाधड़ी का आरोप, निवेशक ने डाले पैसे, पर नहीं हुए इंवेस्ट, समझें पूरा मामला?

ग्रो ने इस पर सफाई दी है. कहा है कि गुड फेथ में ग्राहक को पैसा रिफंड कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में ग्रो (Groww) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. यह मई में 1.3 करोड़ एक्टिव यूजर के साथ अव्वल रहा. इसने यह मुकाम नितिन कामत के जीरोधा को पीछे छोड़कर हासिल किया है, जिसकी इस सेगमेंट में लंबे समय तक बादशाहत रही थी. हालांकि, अब ग्रो के एक यूजर ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके ब्रोकरेज फर्म पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. उसका दावा है कि कंपनी ने पैसे लेने के बावजूद म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश नहीं किया, जबकि उसे फोलियो नंबर पर जारी किया गया था, जो फर्जी था.

Groww पर लगा बड़ा आरोप

भारत में बने इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) पर उठे इस सवाल से करोड़ों लोगों के भरोसे को हिलाने का काम किया है. हालांकि ग्रो की तरफ से अपनी सफाई भी दी गई है कि जैसा आरोप लगा है, वैसा बिलकुल भी नहीं था. सोशल मीडिया पर प्लेटफ़ॉर्म के कथित तौर पर ‘फ्रॉड’ का यह मामला तूल पकड़ रहा है और जिन्होंने ग्रो ऐप के माध्यम से अपनी मेहनत का पैसा म्यूचुअल फंड्स या इक्विटी में लगाया है, उनके लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. ग्रो के एक यूजर आरोप लगाया है कि उसके अकाउंट से पैसा तो कट गया, लेकिन हकीकत में वह निवेश नहीं हुआ. ग्रो की तरफ से ग्राहक के पैसे को रिफंड कर दिया गया है.

झूठा फोलियो नंबर देने का भी आरोप

हरेंद्र प्रताप सिंह नामक एक यूजर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- ग्रो (Groww) ऐप ने पैसा लेने के बाद म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश नहीं किया. ग्रो में एक झूठा फोलियो नंबर (Folio Number) बनाया, जोकि हकीकत में मौजूद है ही नहीं. इसी यूजर ने यह दावा भी किया कि उसकी बहन ने जब अपने किए गए निवेश को रिडीम करने की कोशिश की तो पाया गया कि पैसा असल में इन्वेस्ट हुआ ही नहीं. इसे लेकर कुछ स्क्रीनशॉट X पर भी शेयर किए गए थे, मगर बाद में उन्हें डीलीट कर दिया गया.

Groww ने मानी गलती

कंपनी ने अपने बयान में कहा इस बात को स्वीकार किया है. ग्रो ने कहा, ग्राहक के डैशबोर्ड पर गलती से एक फोलियो प्रदर्शित हो गया", लेकिन कोई लेनदेन नहीं हुआ और ग्राहक के खाते से कोई पैसा नहीं काटा गया. ग्रो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह सुनिश्चित किया जाता है कि निवेशक क्लेम किए गए अमाउंट के बारे में परेशान न हों, हमने इसे अच्छे विश्वास के आधार पर निवेशक को जमा कर दिया है. हमने निवेशक से ये भी कहा है कि उन्हें डिबिट किए गए अमाउंट का बैंक स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे हमारे साथ-साथ हमारे नियामकों को भी संबंधित दावा किए गए निवेश की जांच करने में सुविधा होगी. 

अन्य यूजर्स भी भड़के

बहरहाल, इस मामले पर तमाम X यूजर्स ने कंपनी को घेर लिया है और वो पोस्ट शेयर किया जिसमें हनेंद्र ने पैसा रिफंड होने की डिटेल शेयर की थी. कंपनी पर कई सवाल उठाए गए. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि कपंनी ने अच्छा मुवाअजा देकर मामले को कवर कर लिया है. कई यूजर्स ने ऐप के जरिए कभी पैसा ना इंवेस्ट करने की सलाह भी दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें