✕

होम / बिजनेस / 4 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी हरियाली, निवेशकों ने कमा डाले ₹6.57 लाख करोड़

4 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी हरियाली, निवेशकों ने कमा डाले ₹6.57 लाख करोड़

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 4 दिन तक कमजोरी के बाद आज बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी आज तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार की जबरदस्त गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में बढ़िया रिकवरी देखी गई. चार दिन की गिरावट के बाद बाजार संभलते दिखाई दिए. निफ्टी 120 अंक चढ़कर 23200 के पास बंद हुआ. सेंसेक्स 350 अंक बढ़कर 76600 के पार बंद हुआ. निफ्टी बैंक 800 अंक बढ़कर 48900 के पास बंद हुआ और मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी देखी गई. ओपनिंग में पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 5 अंक ऊपर 76,335 पर खुला. निफ्टी 80 अंक ऊपर 23,165 पर खुला. बैंक निफ्टी 225 अंक ऊपर 48,266 पर खुला था. रुपया 9 पैसे मजबूत 86.49/$ पर खुला था, लेकिन 83.63/$ के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.18 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), टाटा स्टील (Tata Steel), जोमैटो (Zomato) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 2.64 फीसदी से लेकर 4.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 8.63 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाइटन (Titan), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 1.25 फीसदी से 3.48% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,869 शेयरों में रही गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,073 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,869 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,097 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 80 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 221 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹6.57 लाख करोड़ कमाए 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 जनवरी को बढ़कर 423.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 13 जनवरी को 417.05 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.57 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago