होम / बिजनेस / 3.25 लाख करोड़ की ‘मेगा डील’ को हरी झंडी, 114 Dassault Rafale लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी

3.25 लाख करोड़ की ‘मेगा डील’ को हरी झंडी, 114 Dassault Rafale लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी

114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी भारत की सैन्य ताकत को नई दिशा देने वाला फैसला माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत ने अपनी वायु शक्ति को निर्णायक बढ़त देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. रक्षा खरीद से जुड़े शीर्ष निकाय डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने 114 राफेल मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) की खरीद को मंजूरी दे दी है. इस सौदे की अनुमानित कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील्स में गिना जा रहा है.

IAF को मिलेगी नई ताकत

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए राफेल जेट्स, उन्नत लड़ाकू मिसाइलों और एयर-शिप बेस्ड हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट (AS-HAPS) की खरीद के लिए ‘एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी’ (AoN) को मंजूरी दी गई है.

MRFA कार्यक्रम को बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों के बीच एयर डॉमिनेंस और लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक क्षमता बढ़ाने के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है. मंत्रालय ने कहा कि इन विमानों की खरीद से युद्ध के हर आयाम में हवाई बढ़त बनाए रखने और लंबी दूरी तक सटीक हमले करने की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.

‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदे जाने वाले ज्यादातर मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट भारत में ही निर्मित किए जाएंगे. इससे घरेलू एयरोस्पेस इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी, तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा मिलेगा और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी.

SCALP मिसाइल और P-8I विमानों को भी मंजूरी

DAC ने SCALP cruise missile की खरीद को भी मंजूरी दी है, जिससे जमीनी लक्ष्यों पर सटीक और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता बढ़ेगी. इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए 6 अतिरिक्त Boeing P-8I Poseidon समुद्री निगरानी विमान खरीदने को हरी झंडी दी गई है. ये विमान लंबी दूरी की समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाते हैं.

सेना और नेवी के लिए भी अहम फैसले

भारतीय सेना के लिए एंटी-टैंक माइंस (Vibhav), आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल्स (ARVs) तथा T-72 टैंकों और BMP-II इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स के ओवरहॉल को भी AoN की मंजूरी दी गई है. नेवी के लिए 4 मेगावॉट मरीन गैस टर्बाइन आधारित इलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर को भी स्वीकृति मिली है, जिससे नौसैनिक अभियानों की ऊर्जा क्षमता मजबूत होगी.

रणनीतिक पृष्ठभूमि में अहम फैसला

यह मंजूरी ऐसे समय में आई है जब हाल के महीनों में क्षेत्रीय तनाव और सीमाई सुरक्षा चुनौतियों ने रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की जरूरत रेखांकित की है. विशेषज्ञों का मानना है कि MRFA कार्यक्रम भारत की प्रतिरोधक क्षमता (Deterrence Capability) को नई ऊंचाई देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

14 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

15 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 hours ago