✕

होम / बिजनेस / परमाणु ऊर्जा में निजी निवेश को हरी झंडी: 2047 तक 100 GW क्षमता लक्ष्य की ओर भारत का बड़ा कदम

परमाणु ऊर्जा में निजी निवेश को हरी झंडी: 2047 तक 100 GW क्षमता लक्ष्य की ओर भारत का बड़ा कदम

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोलने का निर्णय भारत के ऊर्जा सुरक्षा ढांचे में एक बड़ा सुधार है. यह बदलाव क्षमता वृद्धि, तकनीकी आधुनिकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में भारत को मजबूती देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

केंद्र सरकार ने भारत के परमाणु ऊर्जा ढांचे को बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी क्षेत्र को परमाणु ऊर्जा उद्योग में प्रवेश का रास्ता खोलते हुए प्रमुख विधायी संशोधनों को मंजूरी दे दी है.

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का रास्ता खुला

केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत नए परमाणु ऊर्जा विधेयक का उद्देश्य गैर-सामरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को सक्षम बनाना है. इसके लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1962 और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व (सीएलएनडी) अधिनियम 2010 में महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं. माना जा रहा है कि मौजूदा कानून निजी कंपनियों, विदेशी तकनीक प्रदाताओं और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के लिए बाधा बन रहे थे.

सरकार का लक्ष्य: 2047 तक 100 GW परमाणु क्षमता

सरकार ने 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है. यह विधेयक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में घोषित परमाणु ऊर्जा मिशन को लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा. संसद के मौजूदा सत्र में ‘सतत दोहन एवं परमाणु ऊर्जा उन्नति (शांति) विधेयक’ को विधायी एजेंडा में शामिल किया गया है.

निजी भागीदारी जरूरी

जून में एक उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मौजूदा परमाणु ऊर्जा अधिनियम निजी क्षेत्र या राज्य सरकारों को इस क्षेत्र में भागीदारी की अनुमति नहीं देता. रिपोर्ट के अनुसार 100 GW क्षमता हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर तकनीकी और वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होगी, जो निजी क्षेत्र के बिना कठिन है.

दायित्व कानून को लेकर कंपनियों की चिंता

हालांकि निजी क्षेत्र की भागीदारी से पूंजी, आधुनिक तकनीक और निर्माण दक्षता बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कंपनियां अभी भी सीएलएनडी अधिनियम के तहत दायित्व की सीमा को लेकर आशंकित हैं. आपूर्तिकर्ताओं और संभावित परिचालकों को दुर्घटना से जुड़े दायित्वों की अनिश्चितताओं पर और स्पष्टता का इंतजार है.---


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

21 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

42 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

4 minutes ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

17 minutes ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

29 minutes ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

20 hours ago