✕

होम / बिजनेस / इस आईपीओ की हुई जबरदस्‍त लिस्टिंग, एक शेयर पर मिला 136 रुपये का मुनाफा

इस आईपीओ की हुई जबरदस्‍त लिस्टिंग, एक शेयर पर मिला 136 रुपये का मुनाफा

डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स की शुरुआत 1988 में हुई थी. कंपनी इंजनीनियरिंग, प्रोक्‍योरमेंट और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के जरिए ऑयल और गैस पावर, केमिकल्‍स और दूसरी प्रोसेस इंडस्‍ट्री से जुड़ी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ बाजार में पैसा लगाने वालों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा है. क्‍योंकि कई आईपीओ की बाजार में अच्‍छी लिस्टिंग हो रही है ऐसे में निवेशक इसमें खूब पैसा लगा रहे हैं. अब इसी कड़ी में कुछ दिन पहले आए DEE DEVELOPMENT के आईपीओ को अच्‍छा रूझान मिला है. आईपीओ की बाजार में बेहतरीन लिस्टिंग के चलते एक शेयर पर 136 रुपये का मुनाफा हुआ है. 

इतने पर लिस्‍ट हुआ कंपनी का शेयर 
कंपनी का आईपीओ बुधवार को एनएसई पर 339 रुपये पर लिस्‍ट हुआ. इसके बाद शेयर में तेजी देखने को मिली और वो 348 रुपये तक गया. वहीं अगर बीएसई पर शेयर की लिस्टिंग देखें तो वेा 325 रुपये पर हुई और उसके बाद वहां भी ये शेयर 348 पर बिकवाली करता हुआ दिखाई दिया. वहीं अगर शेयर के इश्‍यू प्राइस पर नजर डालें तो वो 203 रुपये था. यानी इसमें पैसा लगाने वाले और जिन लोगों को कंपनी का शेयर मिला था उन्‍हें प्रति शेयर 123 रुपये का फायदा हुआ है. DEE DEVELOPMENT इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ में 19 जून से लेकर 21 जून तक पैसा लगाया जा सकता था. कंपनी ने इस इश्‍यू के जरिए 418 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही है. 

आखिर क्‍या करती है कंपनी? 
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स की शुरुआत 1988 में हुई थी. कंपनी इंजनीनियरिंग, प्रोक्‍योरमेंट और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के जरिए ऑयल और गैस पावर, केमिकल्‍स और दूसरी प्रोसेस इंडस्‍ट्री से जुड़ी हुई है. कंपनी स्‍पेसलाइज्‍ड प्रोसेस पाइपिंग सॉल्‍यूशन को लेकर भी काम करती है. कंपनी पाइपिंग प्रोडक्‍ट बनाने का भी काम करती है. मौजूदा समय में इस कंपनी की  7 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं जिसमें 3 हरियाणा के पलवल में, 1 गुजरात के अंजर में, 1 राजस्थान के बाड़मेर में, 1 असम के नुमालीगढ़ में और 1 थाइलैंड के बैंकॉक में है. कंपनी को देश में प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन में सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है.

कैसे रहे हैं कंपनी के नतीजे? 
कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो 31 मार्च, 2023 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर FY23 के दौरान डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड की आमदनी 30.47 फीसदी बढ़कर 614.32 करोड़ रुपये रही. अगर कंपनी के कुल मुनाफे पर नजर डालें तो वो 58.25% बढ़कर 12.97 करोड़ रुपये रहा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

36 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

46 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें