✕

होम / बिजनेस / Emcure Pharma की शेयर मार्केट में शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुुआ तगड़ा मुनाफा

Emcure Pharma की शेयर मार्केट में शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुुआ तगड़ा मुनाफा

फार्मा सेक्टर की इस कंपनी के शेयर आज NSE और BSE पर लिस्ट हो गए हैं. IPO प्राइस के मुकाबले शेयर का भाव प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शार्कटैंक जज नमिता थापर की कंपनी Emcure Pharma के शेयर आज दोनों एक्सचेंजों यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं. कंपनी के शेयर BSE पर 31.45% प्रीमियम के साथ 1325.05 पर लिस्ट हुए. वहीं, NSE पर 31.45% प्रीमियम के साथ 1325.05 पर लिस्ट हुए. एमक्योर ने आईपीओ का प्राइस बैंड 960-1,008 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एमक्योर फार्मा के आईपीओ को 67.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

IPO से ₹1952 करोड़ जुटाए

3 से 5 जुलाई के बीच ये IPO खुला था, जिसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. क्वॉलिफाईड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIBs) ने इस IPO को 191 गुना सब्सक्राइब किया है. ₹1952.03 करोड़ के इस IPO में QIBs के लिए 1.37 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे. आईपीओ के जरिए फार्मा कंपनी ₹800 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी कर रही है. साथ ही ₹1,152.03 करोड़ के 1.14 करोड़ शेयर का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है. OFS के जरिए कंपनी के मौजूदा प्रोमोटर सतीश रमनलाल मेहता, सुनील रजनीकांत मेहता, नमिता विकास थापर और समीत सतिश मेहता अपनी हिस्से के कुछ शेयर बेचेंगे.

कितना हुआ था सब्सक्राइब?

इस आईपीओ को कुल 67.87 गुना सब्सक्राइब किया गया है. रिटेल कैटेगरी के निवेशकों ने इसे 7.36 गुना सब्सक्राइब किया है. जबकि, NII कैटेगरी में 49.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 8.81 गुना सब्सक्राइब किया गया है. ब्रोकरेज ने दूसरी लिस्टेड कंपनियों के मुकाबले IPO के लिए वाजिब वैल्युएशन के आधार पर इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी थी. 16 ब्रोकरेज फर्म्स ने इस निवेशकों को इस सब्सक्राइब करने की राय रखी थी.

एंकर निवेशकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 582.6 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे. बड़े एंकर निवेशकों की लिस्ट में Abu Dhabi Investment Authority, Goldman Sachs और Morgan Stanley जैसे नाम है. इसके अलावा SBI, HDFC, ICICI Prudential, Whiteoak Capital, Aditya Birla Sun Life Trustee, Axis, Kotak, Nippon Life India, Mirae, Franklin India, UTI, Canara Robeco, और Motilal Oswal ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया है. एंकर निवेशकों के लिए 50% का लॉक-इन पीरियड 30 दिन यानी 7 अगस्त 2024 तक है. जबकि, पूरा एंकर लॉक-इन पीरियड 90 दिन बाद यानी 6 अक्टूबर 2024 को खत्म होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.