✕

होम / बिजनेस / ग्रंडफोस ने इस महिला अधिकारी को दी कंट्री प्रेसीडेंट की जिम्‍मेदारी, बोलींं मुझे गर्व है 

ग्रंडफोस ने इस महिला अधिकारी को दी कंट्री प्रेसीडेंट की जिम्‍मेदारी, बोलींं मुझे गर्व है 

पानी और उससे जुड़े उत्‍पादों को लेकर काम करने वाली कंपनी ग्रंडफोस ने उषा सुब्रमण्‍यम को कंट्री प्रेसीडेंट की जिम्‍मेदारी दी है. वो इससे पहले भी कंपनी में कई जिम्‍मेदारियों को देख चुकी हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारत में पानी से जुड़े उत्‍पादों को लेकर लंबे समय से काम कर रही कंपनी ग्रंडफोस ने उषा सुब्रमण्‍यम को अपना नया कंट्री हेड बनाया है. उनकी नियुक्ति के बाद कंपनी की ओर से कहा है कि उसे आशा है वो कंपनी की आंतरिक और बाहरी सभी हितधारकों के लिए बेहतर काम करके दिखाएंगी. कंपनी ने ये भी उम्‍मीद जताई है कि वो जलवायु परिवर्तन को लेकर चल रहे कंपनी के कार्यक्रम को और तेजी से आगे बढ़ाएंगी. वहीं उषा ने नियुक्‍त होने के बाद कहा कि मुझे गर्व है कि कंपनी ने मुझे ये जिम्‍मेदारी दी है. 

नियुक्‍ती के बाद क्‍या बोली उषा सुब्रमण्‍यम 
इस जिम्‍मेदारी के मिलने के बाद उषा सुब्रमण्‍यम ने कई बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि मुझे इस नई भूमिका को लेकर बहुत गर्व है और मैं भारत में अपने कई सहयोगियों, अपने साझेदारों और हितधारकों के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, जिससे हम अपने लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ सकें. उन्‍होंने कहा कि अपने सहयोग से हम भारत में उपलब्ध अवसरों से पानी और जलवायु के एजेंडे में भारी बदलाव ला सकते हैं, मेरा मानना है कि हम हर बूंद की कीमत पहचानते हुए उसमें संभावना को महसूस कर सकते हैं और भारत में पानी के अतिरिक्‍त प्रवाह को लेकर सम्मान, सुरक्षा पैदा करने में कामयाब हो सकते हैं. उन्‍होंने 1 जून 2023 को आधिकारिक तौर पर पद ग्रहण कर लिया है. इस नियुक्ति से पहले, उषा सुब्रमण्यम कंपनी के कमर्शियल बिल्डिंग सर्विसेज डिवीजन के लिए वरिष्ठ निदेशक और बिजनेस एचआर के प्रमुख के रूप में ग्रंडफोस में कई वरिष्ठ वैश्विक भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

किन देशों में कारोबार करती है ग्रंडफोस 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2016 से पहले कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था, ये कंपनी मूल रूप से अमेरिका, चीन, और जर्मनी में अपना कारोबार करती है. कंपनी की सेल के मामले में देखें तो तो वो अमेरिका में सबसे ज्‍यादा सेल करती है. अमेरिका में कंपनी चीन और रूस से 20 फीसदी ज्‍यादा कारोबार करती है. कंपनी के लिए शुरुआती दौर में भारत एक लाभदायक बाजार नहीं था. लेकिन बाद में कंपनी ने यहां काम किया और आज भारत भी उसके लिए एक मुनाफे का बाजार है। 

क्‍या करती है ग्रंडफोस 
ग्रंडफोस कंपनी पंप बनाने वाली एक बड़ी कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना 13 मार्च, 1998 को हुई थी. Grundfos India भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और मालदीव में Grundfos उत्पादों की बिक्री करती है. मौजूदा समय में इस कंपनी में लगभग 500 कर्मचारी हैं और 250 से अधिक डिस्‍ट्रीब्‍यूटर और डीलरों के साथ 7 शाखा कार्यालयों और पूरे भारत में काम कर रही है. ग्रंडफोस इंडिया अलग-अलग तरह के इस्‍तेमाल के लिए ऊर्जा के कुशल पंप और स्मार्ट पंपिंग समाधान प्रदान करती है और कंपनी हीटिंग और गर्म पानी मुहैया कराने वाली मशीनें, ठंडा करने वाले और एयर कंडीशनिंग सिस्टम, इंडस्‍ट्री के लिए इस्‍तेमाल होने वाले उपकरण, प्रेशर पंप के जरिए लिक्विड ट्रांसफर, भूजल आपूर्ति, घरेलू जल आपूर्ति, सीवेज और अपशिष्ट जल (दोनों के लिए) वाणिज्यिक भवनों और नगरपालिका निगमों), क्लोरीनीकरण प्रणाली, एंटीबैक्‍टीरिया प्रणाली और रिन्‍यूएबल ऊर्जा पर चलने वाले पंप मुहैया कराती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

6 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago