✕

होम / बिजनेस / Adani के ये 6 शेयर बन सकते हैं रॉकेट, GQG Partners ने लगाया है पैसा

Adani के ये 6 शेयर बन सकते हैं रॉकेट, GQG Partners ने लगाया है पैसा

आने वाले दिनों में अडानी समूह की छह कंपनियों के शेयरों में बड़ी छलांग देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी कंपनी GQG Partners के राजीव जैन को अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों से छप्परफाड़ रिटर्न मिला है. इससे उत्साहित जैन ने समूह की छह लिस्टेड कंपनियों में 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश किया है. GQG Partners ने इन कंपनियों में मार्च तिमाही के दौरान निवेश किया है. इससे पता चलता है कि जैन का अडानी के कंपनियों पर भरोसा बढ़ा है. आमतौर पर जब विदेशी निवेशक किसी कंपनी पर मेहरबान होते हैं, तो उसके शेयरों की चाल रॉकेट बन जाती है. ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले दिनों में अडानी समूह की छह कंपनियों के शेयर भी टॉप गियर में दौड़ने लगें.

इन कंपनियों में लगाया पैसा 
राजीव जैन की GQG पार्टनर्स ने अडानी समूह की जिन छह कंपनियों में 1 अरब डॉलर का निवेश किया है, उसमें Adani Enterprises जे साथ-साथ Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Adani Ports & SEZ, Adani Power और सीमेंट कंपनी Ambuja Cements शामिल हैं. मार्च तिमाही के दौरान GQG ने अडानी एनर्जी सल्यूशन में 2,316 करोड़ रुपए लगाये हैं. इसी तरह, अडानी पावर में 2,138 करोड़, Adani Enterprises में 1,555.18 करोड़, अडानी ग्रीन एनर्जी में 1,369.7 करोड़, अडानी पोर्ट्स में 886.10 करोड़ और Ambuja Cements में 33 करोड़ का निवेश किया है.

GQG को मिला इतना रिटर्न
वहीं, GQG को मिले रिटर्न की बात करें, तो मार्च 2024 तिमाही तक Adani ग्रुप की 6 कंपनियों में GQG Partners के निवेश का वैल्यू 33% बढ़कर 54300 करोड़ रुपए पहुंच गई है. अडानी समूह में निवेश के बाद राजीव जैन की GQG Partners का पोर्टफोलियो 21660 करोड़ से 150% तक बढ़ चुका है. बता दें कि अडानी ग्रुप में GQG Partners ने मार्च 2023 में तब निवेश शुरू किया था, जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते निवेशक अडानी की कंपनियों में पैसा लगाने से घबरा रहे थे. 

आज तेजी के साथ कारोबार 
अब इन कंपनियों के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं. दोपहर 2 बजे के आसपास तक Adani Enterprises के शेयर बढ़त के साथ 3,114.95 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. इसने इस साल अब तक 6.78% का रिटर्न दिया है. Adani Green Energy भी तेजी के साथ 1,814.80 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. इस साल अब तक ये 13.54% चढ़ चुका है. Adani Energy Solutions भी आज ग्रीन लाइन पर कारोबार करते हुए 1,054.65 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. इसी तरह, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर और Ambuja Cements भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. अब जब GQG के इन कंपनियों में निवेश बढ़ाने की खबर सामने आई है, तो इनमें और उछाल आ सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago