होम / बिजनेस / Adani Group पर कायम है GQG पार्टनर्स का भरोसा, इस कंपनी पर लगाया दांव

Adani Group पर कायम है GQG पार्टनर्स का भरोसा, इस कंपनी पर लगाया दांव

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से समय जब अडानी समूह में इन्वेस्टमेंट से निवेशक घबरा रहे थे, तब भी GQG पार्टनर्स ने समूह पर भरोसा जताया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) में अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स की दिलचस्पी कायम है. राजीव जैन के नेतृत्व वाली इस फर्म ने अडानी समूह की अडानी ट्रांसमिशन में इन्वेस्टमेंट किया है. दरअसल, अडानी की इस कंपनी ने 2,666 करोड़ जुटाने के लिए ओपन मार्केट में अपनी 3% हिस्सेदारी बेची है, जिसमें कुछ को GQG पार्टनर्स ने खरीद लिया है. एक रिपोर्ट में NSE के डेटा के हवाले से बताया गया है कि GQG ने 1.9% हिस्सेदारी खरीदी है, लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि राजीव जैन ने पूरी 3% हिस्सेदारी को अपना बना लिया है.

लगातार कर रहे निवेश
यहां गौर करने वाली बात ये है कि इससे सिर्फ 2 दिन पहले ही GQG पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में करीब 1 बिलियन डॉलर निवेश किए थे. राजीव जैन वही हैं, जिन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के समय अडानी समूह में निवेश जताते हुए बड़ा निवेश किया था. वह कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें अडानी की कंपनियों पर पूरा भरोसा है. 2 मार्च को भी GQG पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों में 1.87 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. 

इन कंपनियों में बढ़ी हिस्सेदारी
डेटा के मुताबिक, अडानी ट्रांसमिशन के प्रमोटर फोर्टीट्यूड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ने कंपनी में 33.9 मिलियन शेयर या 3.04% हिस्सेदारी 786.19 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2,666.47 करोड़ रुपए में बेची है. GQG पार्टनर्स ने इनमें से 21.3 मिलियन शेयर 1,676 करोड़ में खरीदे हैं. वहीं, हाल ही की खरीद के बाद जीक्यूजी की अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी क्रमशः 4.96% और 6.32% हो गई है. इससे पहले यह आंकड़ा 3.39% और 3.5% था. यानी राजीव जैन लगातार अडानी की कंपनियों में निवेश बढ़ाते जा रहे हैं. GQG के फाउंडर, राजीव जैन ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि Adani Group में उनका निवेश दोगुना हो जाएगा. गौरतलब है कि अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर रिकवरी मोड में हैं और तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहे हैं. छोटी-मोती गिरावट जरूर इसमें देखने को मिली है, लेकिन अब तक कोई बड़ा झटका नहीं लगा है. 

इस शेयर के बुरे हाल जारी 
उधर, Adani Transmission के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. इस कंपनी में पैसा लगाने वालों की परेशानियों का अंत होता नजर नहीं आ रहा है. शुक्रवार को ये शेयर 6.26% लुढ़ककर 767.85 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि इसका 52 वीक का हाई लेवल 4,236.75 रुपए है. जिस तरह से इसमें गिरावट आ रही है, उससे लगता है कि ये जल्द जी अपने 52 हफ्तों के निम्न स्तर 631.50 रुपए पर आ जाएगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

24 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

38 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

49 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें