होम / बिजनेस / इस Airline को मुश्किलों के भंवर से बाहर निकालेगी सरकार, 300 करोड़ के निवेश को मंजूरी 

इस Airline को मुश्किलों के भंवर से बाहर निकालेगी सरकार, 300 करोड़ के निवेश को मंजूरी 

एलायंस एयर पहले एयर इंडिया (Air India) का हिस्सा थी. Air India के अलग होने के बाद अब इस पर AI एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) का मालिकाना हक हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एविएशन सेक्टर के हालात कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं. गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन मुश्किल दौर से गुजर रही है. स्पाइसजेट की परेशानी भी बढ़ गई है. इस बीच, सरकार आर्थिक संकट से फंसी एक एयरलाइन की मदद को आगे आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार एलायंस एयर (Alliance Air) में 300 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है. इस इक्विटी निवेश से फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही Alliance Air को मुश्किल से उबरने में मदद करेगी. 

सैलरी के भी पैसे नहीं 
एलायंस एयर पहले एयर इंडिया (Air India) का हिस्सा थी. Air India के अलग होने के बाद अब इस पर AI एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) का मालिकाना हक हो गया. AIAHL केंद्र सरकार का स्पेशल-पर्पस व्हीकल है. पिछले कुछ सालों से कंपनी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है. कोरोना महामारी के बाद से कंपनी की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. हालात ये हो चले हैं कि उसके लिए पायलट और अन्य स्टाफ की सैलरी जुटा पाना भी मुश्किल हो गया है. नाराज कर्मचारी कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं.

हर रोज 130 उड़ानें
AIAHL रोजाना 130 उड़ानें संचालित करती है. अब संकट से जूझ रही इस एयरलाइन की मदद के लिए सरकार 300 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने एलायंस एयर में 300 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे ही है. कंपनी कुछ सालों से लगातार घाटे में चल रही है. वित्त वर्ष 2021-22 में उसे 447.76 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा था. वहीं, गो फर्स्ट की दिवालिया प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने अपनी उड़ानों को 23 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. 

कानूनी जंग की तैयारी
Go First ने अपने इस हाल के लिए अमेरिकी कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी को जिम्मेदार ठहराया है. प्रैट एंड व्हिटनी विमानों के इंजन बनाती है और इस मामले में दुनिया की लीडिंग कंपनी है. गो फर्स्ट का कहना है कि अमेरिकी फर्म ने ऑर्डर के मुताबिक इंजन नहीं दिए, जिसके चलते उसके बेड़े के 50% विमानों का परिचालन ठप रहा. यानी वो उड़ान भरने की स्थिति में नहीं रहे. अब Go First इसके लिए प्रैट एंड व्हिटनी के साथ कानूनी जंग करने वाली है. कंपनी का कहना है कि प्रैट एंड व्हिटनी को उसके नुकसान की भरपाई करनी होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

7 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

7 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

10 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

12 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

8 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

7 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

10 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

11 hours ago