होम / बिजनेस / इस बैंक में सरकार बेचेगी अपनी 51% हिस्सेदारी, शेयर में आई 9 फीसदी की तेजी

इस बैंक में सरकार बेचेगी अपनी 51% हिस्सेदारी, शेयर में आई 9 फीसदी की तेजी

सौदा कैसे करना है इसके बारे में मंत्रियों का समूह फैसला लेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आरबीआई द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण करने पर धीरे-धीरे कदम चलने की सलाह के बाद अब सरकार ने अपने एक बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है. आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी के बीच मालिकाना हक है. इस बैंक में भारत सरकार और एलआईसी की 94 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है. अब इसको निजी हाथों में देने के फैसले से बैंक के शेयर में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. सौदा कैसे करना है इसके बारे में मंत्रियों का समूह फैसला लेगा.  

वित्त मंत्रालय, बैंक ने नहीं दिया जवाब

इस बीच, ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक निवेशकों को 40% से अधिक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देगा. हालांकि, भारत के वित्त मंत्रालय और आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं, एलआईसी के प्रतिनिधि ने अभी जवाब देने से इनकार कर दिया है.

रॉकेट बनकर भागा शेयर

आईडीबीआई बैंक के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में 6.3 फीसदी की छलांग लगाई है, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन करीब 42,470 करोड़ रुपये (5.3 अरब डॉलर) हो गया है. सुबह 11.03 बजे, शेयर अपने पिछले बंद से 9.35 प्रतिशत ऊपर 43.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था. जून की शुरुआत के बाद से यह शेयर 46 फीसदी चढ़ा है जबकि इस साल अब तक इसमें 8 फीसदी की गिरावट आई है.

प्रबंधन का नियंत्रण सौंप सकती है सरकार

सरकार फिलहाल आईडीबीआई बैंक में अपनी और एलआईसी की कम-से-कम कुछ हिस्सेदारी बेचने के साथ उसका प्रबंधन नियंत्रण सौंपने की तैयारी में है. इस सीमा में छूट से संभावित खरीदारों की संख्या बढ़ सकती है. इससे सरकार की निजीकरण योजना को रफ्तार मिल सकती है. सरकार ने इस साल 65,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है. इसमें से एक तिहाई एलआईसी के आईपीओ से जुटाए जा चुके हैं.

VIDEO: दुनिया के 10 शहर, जहां अरबपतियों की है भरमार, लिस्ट में भारतीय शहर भी शामिल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

16 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

11 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

17 hours ago