✕

होम / बिजनेस / ताइवान की इस दिग्गज कंपनी ने भारत में किया कुछ ऐसा, सरकार की चढ़ गईं भौहें! 

ताइवान की इस दिग्गज कंपनी ने भारत में किया कुछ ऐसा, सरकार की चढ़ गईं भौहें! 

फॉक्सकॉन के तमिलनाडु स्थित कारखाने को लेकर सामने आईं खबरों के बाद सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) विवादों में घिर गई है. ताइवान की यह कंपनी भारत में मौजूद है और यहां अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी है. फॉक्सकॉन भारत में Apple के आईफोन तैयार करती है. बीते कुछ समय से यह कंपनी भारत पर ज्यादा फोकस कर रही है. भारत से इस कंपनी के जुड़ाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फॉक्सकॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष यंग लियू (Young Liu) को इसी साल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. अब फॉक्सकॉन इंडिया को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सरकार को हरकत में ला दिया है.

विस्तृत रिपोर्ट मांगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फॉक्सकॉन इंडिया के एप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं है. इस खबर के सामने आने के बाद केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने तमिलनाडु के श्रम विभाग से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, श्रम मंत्रालय ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 की धारा 5 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुरुष और महिला श्रमिकों की भर्ती में कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. मंत्रालय का कहना है कि चूंकि संबंधित राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों के प्रवर्तन और प्रशासन के लिए उपयुक्त प्राधिकारी है, इसलिए उससे रिपोर्ट मांगी गई है.

भारत में कई कारखाने
श्रम मंरालय ने क्षेत्रीय मुख्य श्रम आयुक्त के कार्यालय को भी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि विवाहित महिलाओं को फॉक्सकॉन इंडिया आईफोन संयंत्र में काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इन खबरों पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के श्रम विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यदि कंपनी पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसके विरोध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभी तक कंपनी की तरफ इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है. बात दें कि फॉक्सकॉन के भारत में कई कारखाने हैं, जिनमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक में स्थित कारखाने प्रमुख हैं. इन कारखानों में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है. 

ऐसा है सीईओ का प्रोफाइल
फॉक्सकॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष यंग लियू (Young Liu) की बात करें, तो वह एक उद्यमी और प्रर्वतक हैं, जिनके पास उद्योग जगत में चार दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने 1988 में एक मदरबोर्ड कंपनी जिसे यंग माइक्रो सिस्टम्स के नाम से जाना की स्थापना की थी. इसके बाद 1995 में उन्होंने एक नॉर्थब्रिज और साउथब्रिज आईसी डिजाइन कंपनी बनाई, जो पीसी चिपसेट पर केंद्रित है. इसके अलावा, यंग लियू ने 1997 में ITeX की स्थापना की. इस तरह उन्होंने कुल तीन कंपनियों को खड़ा किया है.

70% iPhones बनाती है कंपनी
लियू ने 1986 में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री ली और 1978 में ताइवान के नेशनल चियाओ तुंग विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रोफिजिक्स में बीएस किया. लगभग 70% iPhones असेंबल करती फॉक्सकॉन COVID-19 व्यवधानों और भूराजनीतिक तनाव के बाद अपने उत्पादन में विविधिता ला रही है. इसके तहत कंपनी चीन पर निर्भरता छोड़ते हुए दूसरे देशों, खासकर भारत का रुख कर रही है. भारत से नजदीकी के चलते उसे चीन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago