होम / बिजनेस / क्या कम होने वाली हैं CNG-PNG की कीमतें? यहां करें चेक

क्या कम होने वाली हैं CNG-PNG की कीमतें? यहां करें चेक

सरकार ने प्राकृतिक गैस की कुछ मात्रा उद्योगों से लेकर शहर गैस वितरण कंपनियों को आवंटित की है, माना जा रहा है कि इससे सीएनजी और पीएनजी के दामों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर हैं और CNG-PNG की कीमतें भी लगातार उछाल मार रही हैं. हाल ही में दिल्ली और मुंबई में पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली कुकिंग गैस (PNG) के दाम बढ़े थे. स्थिति ये हो चली है कि कुछ शहरों में CNG की कीमतें पेट्रोल से भी आगे निकल गई हैं. हालांकि, अब एक उम्मीद जगी है कि शायद CNG-PNG पर थोड़ी राहत मिल जाए.

इतना बढ़ाया आवंटन
सरकार ने प्राकृतिक गैस की कुछ मात्रा उद्योगों से लेकर शहर गैस वितरण कंपनियों को आवंटित की है, माना जा रहा है कि इससे सीएनजी और पीएनजी के दामों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में पेट्रोलियम मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि गैस वितरकों को घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस का आवंटन बढ़ाने के लिए पहले के आदेश में संशोधन किया गया है. इसके तहत, दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (MGL) जैसी शहरों में गैस वितरण करने वाली कंपनियों के लिए आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है.

94% मांग होगी पूरी
एक अनुमान के अनुसार, आवंटन बढ़ने से देश में पाइप के जरिए होने वाली रसोई गैस और वाहनों में इस्तेमाल CNG आपूर्ति की 94% मांग पूरी हो सकेगी. जबकि अब तक करीब 83 फीसदी मांग पूरी हो रही है और शेष आवंटन GAIL द्वारा एलएनजी के आयात से पूरा किया जाता है. दरअसल, गैस वितरक कंपनियों ने उच्च कीमत पर आयातित एलएनजी की व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी. उनका कहना था कि इससे CNG और पाइप वाली रसोई गैस यानी PNG के दाम बार-बार बढ़ रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

4 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.