✕

होम / बिजनेस / अब सब्‍जी में आएगा स्‍वाद, सरकार बेचेगी सस्‍ते टमाटर, जानें कहां और किस रेट पर मिलेंगे

अब सब्‍जी में आएगा स्‍वाद, सरकार बेचेगी सस्‍ते टमाटर, जानें कहां और किस रेट पर मिलेंगे

देश के कई शहरों में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं. बिन मौसम बरसात के चलते टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ. साथ ही मार्केट में उसकी आवक भी कम हो गई. इसके चलते टमाटर के दाम 100 रुपये किलो का आंकड़ा छूने लगे थे. इस स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने 65 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है. इसे नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF), नाफेड (NAFED) और सफल (Safal) के रिटेल आउटलेट के जरिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में बेचा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल वैन के जरिए भी टमाटर की बिक्री की जाएगी. 

बरसात के चलते टमाटर की फसल को नुकसान

पिछले कुछ दिनों में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम ऊपर गए हैं. महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में बरसात के चलते टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है. सरकार के अनुसार, अक्टूबर में टमाटर की कीमतें 39 फीसदी बढ़ी हैं. पिछले महीने औसत कीमत 44 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. सरकारी डेटा के अनुसार, होलसेल मार्केट में टमाटर के दाम 3562 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 5045 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं. 

वेज थाली की कीमत में आया उछाल 

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वेज थाली (Veg Thali) के दामों में भी जबरदस्त उछाल आया है. वेज थाली के दाम 11 फीसदी बढ़े हैं. इनमें सबसे बड़ा योगदान सब्जियों की कीमत का है. हालांकि, नॉन वेज थाली के रेट 2 फीसदी नीचे गए हैं. इससे पहले भी टमाटर के दाम बढ़ने पर सरकार ने इसी तरह से सेल शुरू की थी. उस दौरान टमाटर की बिक्री 60 रुपये प्रति किलो पर की गई थी. 

किसानों और उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ी 

ट्रेडर्स और किसानों का कहना है कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी टमाटर की फसल खराब हुई है. पिछले साल उत्पादन ज्यादा रहा था. कई इलाकों में टमाटर की फसल में बीमारियां भी लगी हैं. इसके चलते भी सप्लाई कम हुई है. बारिश की वजह से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो जाता है. यही वजह है कि मानसून में सब्जियों की कीमत उछाल मारती है. इस साल पहले हीटवेव के चलते नुकसान हुआ और उसके बाद भारी बारिश ने किसानों और उपभोक्ताओं पर दोहरी मार मारी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago