✕

होम / बिजनेस / दाल और चने की महंगाई को रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब होगा सख्‍त एक्‍शन 

दाल और चने की महंगाई को रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब होगा सख्‍त एक्‍शन 

इस बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि रबी उत्‍पादन में गिरावट ने कीमतों को बढ़ा दिया है. इस साल प्‍याज की कुल खरीद 80 हजार टन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां खाने पीने चीजों की महंगाई लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर दालों की महंगाई ने भी सरकार को परेशान कर रखा है. अब सरकार ने दालों की महंगाई को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए कई दालों पर स्‍टॉक लिमिट लगा दी है. स्‍टॉक लिमिट के दायरे में जिन दालों को शामिल किया गया है उनमें काबुली चना, अरहर, और चना दाल शामिल है. 

कितनी तय की है सरकार ने स्‍टॉक लिमिट? 
सरकार की ओर से जो स्‍टॉक लिमिट तय की गई है उसके अनुसार अब थोक विक्रेता 200 मीट्रिक टन खुदरा विक्रेताओं के लिए पांच मीट्रिक टन, खुदरा दुकानों पर पांच मीट्रिक टन, और बड़ी श्रृंखला खुदरा विक्रेताओं के लिए पांच मीट्रिक टन, खुदरा दुकानों पर पांच मीट्रिक टन, और बड़ी श्रृंखला खुदरा विक्रेताओं के लिए डिपो पर 200 मीट्रिक टन है. इससे पहले शुक्रवार को खाद्य एवं उपभोक्‍ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से कहा था कि वो प्‍याज की पैदावार को बढ़ाने के लिए काम करें. प्‍याज की खुदरा कीमत को अगर पिछले एक साल में देखें तो उसमें 55 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. प्‍याज की कीमत 23 रुपये से आज 36 रुपये किलो तक आ चुकी है. 

ये भी पढ़ें: इंडियन डीपटेक स्‍टार्टअप के लिए अच्‍छी के साथ सामने आई बुरी खबर, जानते हैं क्‍या है ये?

सरकार उठा सकती है ये कदम 
इस बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि रबी उत्‍पादन में गिरावट ने कीमतों को बढ़ा दिया है. इस साल प्‍याज की कुल खरीद 80 हजार टन है. अगर इस आंकड़े की 2023 से तुलना करें तो ये थोड़ा ज्‍यादा है. 2023 में इससे कम रबी की फसलों का उत्‍पादन हुआ था. सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कीमतों में कमी नहीं होती है तो वो अपने बफर स्‍टॉक से प्‍याज की निकासी कर सकती है. 

टमाटर की महंगाई से परेशान है आम आदमी 
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार चली गई हैं. मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार 20 जून को यहां पर टमाटर की कीमत 100.33 रुपये प्रति किलोग्राम थी. उसके बाद दूसरे नंबर केरल राज्य का है, जहां पर टमाटर की कीमतें 82 रुपये प्रति किलोग्राम देखने को मिली है. दक्षिण के 9 राज्य ऐसे हैं, जहां टमाटर की कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है. वहीं 4 राज्यों में टमाटर के दाम 70 रुपये से ज्यादा है. एक्सपर्ट्स के अनुसरा हीट वेव और टमाटर का प्रोडक्शन कम होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में ऐसे राज्यों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है कि जहां पर टमाटर की कीमतें 100 रुपये के पार जा सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें