होम / बिजनेस / रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 11000 करोड़ के टेंडर होंगे जारी 

रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 11000 करोड़ के टेंडर होंगे जारी 

रेलवे की ओर से दुर्घटना को रोकने के लिए मौजूदा समय में 3000 किलोमीटर पर काम चल रहा है जबकि 10 हजार किलोमीटर पर काम शुरू करने की तैयारी हो रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 दो दिन पहले रेलवे की पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना ने एक बार फिर सभी को इस विषय पर और गंभीरता से सोचने के लिए विवश कर दिया है. अब इस मामले में सरकार ने रेलों की होने वाली टक्‍कर को समाप्‍त करने के लिए कवच के दायरे को बढाऩे की तैयारी कर ली है. रेलवे ने 11 हजार करोड़ रुपये के दो टेंडर जारी करने की तैयारी कर रही है. इस टेंडर से BEL, HBL Power, Kernex, Medha Servo जैसी कंपनियों को फायदा होने की उम्‍मीद है. सरकार आने वाले दिनों में इस टेंडर के जरिए 10 हजार किलोमीटर की रेल लाइन की सुरक्षा को बढ़ाने जा रही है. 

क्‍या है इस टेंडर की पूरी जानकारी? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार जिन दो टेंडरों को जारी करने की तैयारी कर रही है उनमें वो 11 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर रही है. सरकार की योजना के अनुसार 11 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के साथ सरकार 10 हजार किलोमीटर रेल लाइन को कवच से युक्‍त करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, 6000 किलोमीटर के की डीपीआर पूरी कर ली गई है. रेलवे चार हजार किलोमीटर का डीपीआर तैयार करने की तैयारी कर रहा है. जबकि मौजूदा समय में 3000 किलोमीटर पर कवच का कवरेज जारी है. इनमें 1465 रूटों को शामिल किया गया है जबकि 140 लोकोमोटिव पर कवच सुरक्षा है. 

ये भी पढ़ें: रेटिंग एजेंसी Fitch ने सुनाई सस्‍ते कर्ज की खबर… जानते हैं कब मिल सकती है खुशखबरी?

इस फैसले से इन कंपनियों को होगा फायदा 
सरकार ने अभी जो 10 हजार किलोमीटर लाइन पर कवच लगाने का फैसला किया है उससे सीधे तौर जिन कंपनियों को फायदा होने जा रहा है उनमें BEL, HBL Power, Kernex, Medha Servo जैसी कंपनियां शामिल हैं. क्‍योंकि सरकार की ओर से इन 6 कंपनियों कोही उसके लिए चुना गया है. अगर सरकार टेंडर जारी करती है तो उससे इन कंपनियों के शेयरों में आने वाले दिनों में तेजी देखी जा सकती है. 

अब जानिए आखिर क्‍या है कवच? 
कवच ट्रेनों के बीच टक्‍कर न होने देने के लिए बनाई गई एक सुरक्षा प्रणाली है. इसे भारत की तीन कंपनियों ने आपसी सहयोग से अनुसंधान के जरिए विकसित किया है. कवच एक ओर जहां टे्न चालक को खतरनाक परिस्थितियों में सिग्‍नल पास करता है बल्कि गाड़ी को तेजी चलाने से बचाने में भी मदद करता है. कवच के जरिए खराब मौसम में भी आसानी से ट्रेन चलाई जा सकती है. इस तरह की तीन स्‍तरीय सुरक्षा से जहां कवच ट्रेन को सुरक्षित बनाता है वहीं उसकी सुरक्षा सुविधाओं में भी इजाफा करता है. ये पायलट को ऑटो ब्रेक लगाने में भी मदद करता है. कवच सिस्‍टम में दरअसल लोकोमोटिव के अंदर एक कंपोनेंट लगाया जाता है जबकि ट्रेन लाइन में ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाई जाती है और स्‍टेशन पर एक पूरा सिस्‍टम लगाया जाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

18 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago