होम / बिजनेस / Edible Oil: 'राहत' पहुंचाने में कंपनियों की सुस्ती से सरकार नाराज, अब होगा एक्शन!   

Edible Oil: 'राहत' पहुंचाने में कंपनियों की सुस्ती से सरकार नाराज, अब होगा एक्शन!   

सरकार की सख्ती के बाद तेल कंपनियों ने दाम तो घटा दिए हैं, लेकिन नए पैक अब तक बाजार में नहीं पहुंचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई (Inflation) के मौसम में आम जनता को रसोई तेल (Edible Oil) के मोर्चे पर कुछ राहत मिली है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों ने दाम घटा दिए हैं, लेकिन कम कीमत वाले नए पैक मार्केट में अब तक नहीं पहुंचे हैं. कीमत में कटौती के समय कंपनियों ने इसके लिए कुछ दिन का समय मांगा था. हालांकि, उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस पर नाराजगी जताई है. मंत्रालय का कहना है कि घटी हुई कीमतों का लाभ ग्राहकों को तुरंत मिलना चाहिए.

इन्होंने घटाए हैं दाम 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय ने संबंधित खाद्य तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि ग्राहकों को नई कीमत के साथ तेल उपलब्ध कराया जाए. देरी पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को कमोडिटी की अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के अनुरूप कम करने को कहा था, जिसके बाद 4 मई को मदर डेयरी, अडानी विलमर और जेमिनी एडिबल फैट्स इंडिया ने अपने खाद्य तेल ब्रैंड की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था. 

नहीं मिल रहा था फायदा
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में कहा कि खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को जल्द दिया जाना चाहिए. गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में एडिबल ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी आई है. बीते 60 दिनों में खासकर ये गिरावट ज्यादा देखने को मिली है. हालांकि, मूंगफली, सोयाबीन और सरसों के बंपर उत्पादन के बावजूद, स्थानीय स्तर पर कीमतों में कमी नहीं आ रही थी, लेकिन अब सरकार की सख्ती के चलते कंपनियों ने दाम घटाना शुरू कर दिए हैं.

जल्द से जल्द ऐसा करें
मंत्रालय ने खाद्य तेल संघों को सलाह दी है कि वे इस मुद्दे पर अपने सदस्यों के साथ तुरंत बातचीत करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक तेल की एमआरपी, खाद्य तेलों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के अनुरूप तत्काल प्रभाव से कम की गई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जब निर्माताओं/रिफाइन करने वालों द्वारा वितरकों को मिलने वाली कीमत में कमी की जाती है, तो ग्राहकों को लाभ दिया जाना चाहिए और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को नियमित रूप से सूचित किया जाना चाहिए. जिन कंपनियों ने अब तक कीमतें कम नहीं की हैं, उन्हें जल्द से जल्द ऐसा करने को कहा गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.