होम / बिजनेस / सरकार ने खारिज किए मूडीज के आरोप, कहा आधार पूरी तरह से फुल प्रूफ

सरकार ने खारिज किए मूडीज के आरोप, कहा आधार पूरी तरह से फुल प्रूफ

मूडीज की ओर से आधार को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए थे. सरकार की ओर से सभी आरोपों का विस्‍तार से जवाब दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मूडीज के द्वारा आधार सिस्‍टम पर उठाए गए आरोपों को केन्‍द्र सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. सरकार ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से बेसलैस बताते हुए कहा कि आधार पूरी दुनिया में सबसे पुख्‍ता सिस्‍टम है. सरकार ने कहा है कि 1 अरब से ज्‍यादा लोगों ने 100 अरब से ज्‍यादा मामलों में इसका पूरी प्रामाणिकता के साथ इस्‍तेमाल किया है. मूडीज ने आधार को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे. मूडीज ने आधार के गर्म मौसम में काम न करने से लेकर मजदूरों को काम करने से रोके जाने के कई आरोप लगाए थे. 

इलेक्‍ट्रॉनिक मंत्रालय ने इस मामले में क्‍या कहा? 
केन्‍द्र सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक मंत्रालय की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि बिना किसी सबूत या आधार का हवाला दिए दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी आधार के खिलाफ कई  दावे किए गए हैं. पिछले एक दशक में, एक अरब से अधिक भारतीयों ने 100 अरब से अधिक बार खुद को प्रमाणित करने के लिए आधार का उपयोग करके उस पर अपना भरोसा व्यक्त किया है.

 सरकार ने ये भी कहा है कि किसी पहचान प्रणाली में विश्वास को नजरअंदाज करने का मतलब यह है कि उपयोगकर्ता यह नहीं समझते हैं कि उनके हित में क्या है.
रिपोर्ट पर टिप्‍पणी करते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि रिपोर्ट में जो राय दिखाई गई है उसके सपोर्ट में ना तो प्राथमिक ना ही सेकेंड्री शोध का हवाला दिया गया है. निवेशक सेवा (मूडीज) ने प्राधिकरण की ओर से उठाए गए मुद्दों के संबंध में तथ्यों का पता लगाने का कोई प्रयास नहीं किया. हालाँकि, रिपोर्ट अब तक जारी किए गए आधारों की संख्या 1.2 बिलियन बताती है जो गलत है. 

मूडीज की रिपोर्ट में क्‍या लगाए गए थे आरोप? 
मूडीज की रिपोर्ट में कई तरह के आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों में प्रमुख तौर पर कहा गया था कि आधार का बॉयोमैट्रिक सिस्‍टम ऐसी जगहों पर काम नहीं करता है जहां मौसम गर्म है. रिपोर्ट में ये भी आरोप लगाया गया था कि जिन मजदूरों के पास आधार कार्ड नहीं होता है उन्‍हें मजदूरी से दूर कर दिया जाता है. इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि आधार की सीडिंग श्रमिकों के बॉयोमेट्रिक के बिना की जाती है. इस योजना में सीधे मजदूरी का पैसा उनके अकाउंट में जाता है. 

कॉन्‍टेक्‍टलैस तरीके से भी हो सकता है आधार का प्रमाणन 
अपने जवाब में मंत्रालय ने कहा है कि रिपोर्ट इस बात को नजरअंदाज करती है कि आधार का बॉयोमेट्रिक सबमिशन चेहरे के प्रमाणीकरण और आईरिस प्रमाणीकरण जैसे संपर्क रहित माध्यमों से भी हो सकता है. इसके अलावा, कई उपयोग मामलों में मोबाइल ओटीपी का विकल्प भी उपलब्ध है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्रीकृत आधार प्रणाली में सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी कमजोरियां हैं.

इस संबंध में संसद में दिए गए एक जवाब का हवाला देते हुए कहा गया है कि आज तक आधार डेटाबेस से कोई उल्लंघन की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा, संसद ने आधार प्रणाली को कंट्रोल करने वाले कानून में मजबूत गोपनीयता सुरक्षा निर्धारित की है और इन्हें मजबूत तकनीकी और संगठनात्मक व्यवस्थाओं के माध्यम से देखा जाता है. अत्याधुनिक सुरक्षा समाधान मौजूद हैं, साथ ही एक फ़ेडरेटेड डेटाबेस और आराम और गति दोनों में डेटा का एन्क्रिप्शन भी मौजूद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.