होम / बिजनेस / इन 5 कंपनियों ने भर दी सरकार की झोली, Dividend से ही कमा लिए करोड़ों 

इन 5 कंपनियों ने भर दी सरकार की झोली, Dividend से ही कमा लिए करोड़ों 

केंद्र सरकार को डिविडेंड से मोटी कमाई हुई है. केवल 5 कंपनियों से ही सरकार के खजाने में डिविडेंड के रूप में करोड़ों जमा हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों को डिविडेंड (Dividend) का इंतजार रहता है. लिस्टेड कंपनियां जब सालभर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती हैं, तो उसे डिविडेंड कहते हैं. डिविडेंड का मतलब है कुछ एक्स्ट्रा कमाई, अब ये कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास किसी कंपनी के कितने शेयर हैं. जितने ज्यादा शेयर, उतना ज्यादा डिविडेंड. केंद्र सरकार को भी डिविडेंड से मोटी कमाई हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार को पांच सरकारी कंपनियों से डिविडेंड के तौर पर लगभग 401 करोड़ रुपए मिले हैं. 

सरकार को इनसे मिला इतना 
सरकार की झोली जिन कंपनियों से मिले डिविडेंड से भरी है, उनमें मिश्र धातु निगम लिमिटेड (Mishra Dhatu Nigam), EdCIL (इंडिया) लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics ltd), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders) का नाम शामिल हैं. EdCIL (इंडिया) लिमिटेड से सरकार को डिविडेंड के रूप में 20 करोड़ रुपए की राशि मिली है. वहीं, मिश्र धातु निगम ने सरकारी खजाने में 23 रुपए का योगदान दिया है. इसी तरह, भारत डायनेमिक्स से 16 करोड़, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 225 करोड़ और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स से सरकार को 117 करोड़ रुपए मिले हैं.

ये भी पढ़ें - DollarVsRupee: रुपए की लगातार बिगड़ती सेहत कहीं बिगाड़ न दे आपका 'गणित'

ऐसा रहा कंपनियों का प्रदर्शन
वहीं, केंद्र सरकार को मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लगभग 48,000 करोड़ रुपए बतौर डिविडेंड मिलने की उम्मीद है. यदि ऐसा होता है, तो यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 17% ज्यादा होगा. यदि स्टॉक मार्केट में इन कंपनियों के प्रदर्शन की बात करें, तो Mishra Dhatu Nigam Ltd ने बीते छह महीनों में अपने निवेशकों को 71.64% का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को भी यह शेयर तेजी के साथ 376.50 रुपए पर बंद हुआ था. Bharat Electronics Ltd के शेयर ने पिछले छह महीनों में 26.83% का रिटर्न दिया है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर बढ़त के साथ 140.40 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, 2,044 रुपए के भाव पर मिल रहे Mazagon Dock Shipbuilders बीते छह महीनों में 165.87% ऊपर चढ़ चुके हैं. Bharat Dynamics ने भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

17 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.