✕

होम / बिजनेस / बजट से पहले भरा सरकार का खजाना, एक ही दिन में मिले 5 चेक, 6733 करोड़ की हुई कमाई

बजट से पहले भरा सरकार का खजाना, एक ही दिन में मिले 5 चेक, 6733 करोड़ की हुई कमाई

सरकार के खजाने में बैंकों के डिवेंडेड से जमकर पैसे पहुंच रहे हैं. बुधवार को केनरा बैंक समेत पांच बैंकों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक सौंपे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है. दो सप्ताह बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाली हैं. उससे पहले देश के 4 सरकारी बैंकों ने सरकार को गुड न्यूज दे दी है. इसका मतलब है कि सरकार के खजाने में हजारों करोड़ रुपए का डिविडेंड डाल दिया है. ऐसे में सरकार को बजट पेश करने और आने वाले दिनों में इंफ्रा पर काम करने में काफी आसानी होगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो चार सरकारी बैंक कौन से हैं और उन्होंने सरकार के खजाने में कितना पैसा डाला है.

PSU बैंकों ने भरा सरकार का खजाना

मोदी सरकार के खजाने में एक दिन में ही 6733 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. ये कमाई पब्लिक सेक्टर के बैंक (PSU Banks) के जरिए सरकार को दिए गए डिविडेंड से हुई है. दरअसल, सरकारी बैंक जब डिविडेंड बांटती है, तो इनमें Govt की हिस्सेदारी होने के चलते उसके खजाने में भी डिविडेंड (Dividend) का पैसा पहुंचता है, जिसे सरकार अपने हिसाब से खर्च में लाती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई जनाकारी के मुताबिक, उन्हें पहला डिविडेंड चेक केनरा बैंक (Canara Bank) की ओर से मिला है, जो कि 1838.15 करोड़ रुपये का है. बैंक के एमडी और CEO के सत्यनारायण राजू ने वित्त मंत्री को ये चेंक सौंपा.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिए 2514 करोड़

सरकार के पास वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डिविडेंड के तौर पर दूसरा चेक इंडियन बैंक (Indian Bank) से आया. वित्त मंत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर में इंडियन बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शांति लाल जैन व अन्य अधिकारी उन्हें 1193.45 करोड़ रुपये का चेक देते नजर आ रहे हैं. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से निर्मला सीतारमण को सौंपा गया डिविडेंड चेक 2514.22 करोड़ रुपये का था, जिसे Bank CEO देवदत्त चंद ने सौंपा.

इन दो बैंकों ने भी वित्त मंत्री को सौंपा चेक

सरकार को डिविडेंड देने वाले अन्य बैंकों की बात करें तो इस लिस्ट में अगला नाम बैंक ऑफ इंडिया का आता है. Bank of India की ओर से भी बुधवार को 935.44 करोड़ रुपये का चेक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा गया है. BOI CEO रजनीश कर्नाटक ने अन्य अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री को ये चेक दिया. पांचवां बैंक India Exim Bank रहा, जिसने फाइनेंस मिनिस्टर को 252 करोड़ रुपये का चेक दिया.

RBI ने दी है 2.11 लाख करोड़ की मंजूरी

यहां बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड भुगतान का ऐलान किया है. बीते मई महीने में इसे मंजूरी दी थी. ये रकम आरबीआई की ओर से डिविडेंड के रूप में दी जाने वाली अब तक सबसे ज्यादा राशि है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए RBI ने 87,416 करोड़ रुपये का डिविडेंड भुगतान सरकार को किया था. इस हिसाब से देखें तो इस साल ये आंकड़ा दोगुना से ज्यादा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.