होम / बिजनेस / चीन की मोबाइल कंपनियों को झटका, सरकार इन स्मार्टफोन पर लगा सकती है बैन!

चीन की मोबाइल कंपनियों को झटका, सरकार इन स्मार्टफोन पर लगा सकती है बैन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार चीन के एंट्री लेवल मोबाइल फोन यानी 12,000 रुपये तक के सस्ते मोबाइल फोन पर बैन लगा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: चीन के सस्ते फोन पर सरकार बैन लगाने की तैयारी कर रही है. इस समय भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फोन बाजार है और चीनी कंपनियों की इस बाजार में बहुत अंदर तक पहुंच है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सरकार का ये फैसला घरेलू मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए हो सकता है. 
 
12,000 रुपये तक के मोबाइल फोन होंगे बैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार चीन के एंट्री लेवल मोबाइल फोन यानी 12,000 रुपये तक के सस्ते मोबाइल फोन पर बैन लगा सकती है. सरकार अगर ये फैसला करती है तो इससे Xiaomi, Vivo, Oppo, Poco, Redmi, Realme जैसी चाइनीज कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि इस रेंज में कंपनियों का एक बड़ा मार्केट है, वहीं इस फैसले से Lava, Micromax जैसी कंपनियों को फायदा पहुंच सकता है, जो कि फिलहाल चीन की मोबाइल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रही हैं. 

चीन की कंपनियों पर पड़ेगी मार 
मार्केट रिसर्च करने वाली कंपनी Counterpoint की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12,000 रुपये की रेंज वाले मोबाइल फोन का जून 2022 की तिमाही में भारत की बिक्री की एक तिहाई योगदान रहा, इसमें चीन की मोबाइल कंपनियों का शिपमेंट 80% तक था. अगर, भारत चीनी कंपनियों को इस एंट्रा लेवल सेगमेंट से बाहर करता है तो देश के 25 परसेंट मार्केट से चीनी मोबाइल कंपनियों का दबदबा खत्म हो जाएगा, इसमें सबसे बड़ा नुकसान Xiaomi को होगा क्योंकि इसका इस सेगमेंट में करीब 66 परसेंट हिस्सा है. Xiaomi की शिपमेंट सालाना 11- 14% तक घट सकती है. 

क्यों लिया गया फैसला
ये फैसला सरकार ने क्यों लिया इसे लेकर रिपोर्ट्स में कई तरह की बातें सामने आई हैं, किसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ये फैसला किया है. दूसरा ये भी कहा जा रहा है कि सरकार इन चीनी कंपनियों पर नकेल कसना चाहती है. बीते दिनों  Xiaomi, Vivo और OPPO पर इनकम टैक्स विभाग का शिकंजा कसा है, इन कंपनियों पर टैक्स चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं. ED ने भी इन कंपनियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं. इससे पहले 2020 में सरकार ने एक बार में करीब 60 चाइनीज एप्स पर बैन लगाए थे और उसके बाद कई बार चाइनीज एप्स पर बैन लगाए गए. अभी तक करीब 349 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

12 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

13 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

15 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

15 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.