✕

होम / बिजनेस / इन पांच बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, शेयरों पर दिखा इसका असर

इन पांच बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, शेयरों पर दिखा इसका असर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), यूको बैंक (UCO Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) के शेयर में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के पांच पब्लिक सेक्टर बैंक  बुधवार यानी 15 जनवरी, 2025 को कारोबार के दौरान फोकस में हैं. इन बैंकों के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इन बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), यूको बैंक (UCO Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) का नाम शामिल हैं. दरअसल, सरकार ने इस बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है, जिसके बाद इन सभी बैंकों के शेयर में गिरावट देखने को मिली है.  

इतने गिर गए शेयर

बुधवार को खबर लिखने तक इन सभी बैंकों में 3 से लेकर 6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली. सेंट्रल बैंक के शेयर 6.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.85  रुपये पर आ गए थे. आईओबी के शेयर 6.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.39 पर आ गया. यूको बैंक के शेयर 5.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.60 रुपये पर आ गया. पीएसबी बैंक के शेयर 4.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45.77 रुपये पर आ गया और  बीओएम के शेयर 3.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.14 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. शेयरों में इन गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह, सरकार द्वारा इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचना है. 

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) रूट के जरिए 5 पीएसयू बैंक को 10,000 करोड़ फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. फंड जुटाने की कवायद चौथी तिमाही से छोटी-छोटी किश्तों में शुरू होगी. जानकारी के अनुसार विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) को भी ऑफर फॉर सेल (OFS) मार्ग के जरिए इन लेंडर्स में हिस्सेदारी बेचने का ऑर्डर मिला है. बता दें कि सरकार अगस्त 2026 तक इन पीएसयू बैंक के भीतर 25 प्रतिशत न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों को पूरा करने की कोशिश कर रही है. बता दें, वित्त मंत्रालय ने जन सुरक्षा और मुद्रा योजना सहित अलग-अलग वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. इस बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे, जिसमें निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. जानकारी के अनुसार सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पीएम स्वनिधि योजनाओं सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा और समीक्षा की जाएगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago