होम / बिजनेस / Startup प्रतिभा तलाशने के लिए सरकार बना रही है माइक्रो सिस्‍टम, नहीं छूटेगी कोई प्रतिभा

Startup प्रतिभा तलाशने के लिए सरकार बना रही है माइक्रो सिस्‍टम, नहीं छूटेगी कोई प्रतिभा

वित्‍त मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.14 लाख से ज्‍यादा स्‍टार्टअप काम कर रहे हैं. पिछले साल देश में 960 से ज्‍यादा स्‍टार्टअप रजिस्‍टर हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार आने वाले बजट में स्‍टार्टअप को कई खुशियों की सौगात दे सकती है. देश में स्‍टार्टअप आईडिया रखने वालों के लिए सरकार जहां जिले में स्‍टार्टअप सिस्‍टम बना सकती है. सरकार विशेष तौर पर छोटे शहरों से आने वाली प्रतिभाओं को आसानी से फंडिंग मुहैया कराने से लेकर दूसरी कई सुविधाएं बढ़ाने पर विचार कर रही है.  सरकार से एंजल टैक्‍स हटाने की भी सिफारिश की गई है.

आखिर कैसे होगी प्रतिभा की तलाश

सरकार की ओर से स्‍टार्टअप चलाने के लिए एक बेहतर इकोसिस्‍टम बनाने को लेकर वैसे तो कई योजनाओं पर काम हो रहा है लेकिन इस बार कई घोषणाएं बजट में भी हो सकती हैं. सबसे विशेष बात ये है कि सरकार हर जिले में स्‍टार्टअप सिस्‍टम खड़ा करने की तैयारी कर रही है. इस योजना का मकसद टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्‍टार्टअप के लिए प्रतिभा रखने वाले लोगों का चयन करने के साथ उन्‍हें सीड फंडिंग मुहैया कराना है. सबसे विशेष बात ये भी है कि सरकार इसके लिए फंडिंग के दायरे को भी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है.

इस टैक्‍स से मिल सकती है राहत

मौजूदा समय में स्‍टार्टअप को एंजल टैक्‍स देना पड़ता है. लेकिन कॉमर्स मंत्रालय के DPIIT  विभाग ने सरकार से सिफारिश की है कि इसे हटा दिया जाए. मौजूदा समय में सभी स्‍टार्टअप पर 30 प्रतिशत तक एंजल टैक्‍स लगता है. टैक्‍स हटाया जाएगा या नहीं इस पर आखिरी निर्णय वित्‍त मंत्रालय को लेना है. लेकिन मौजूदा समय में एंजल टैक्‍स 30 प्रतिशत की दर से लगाया जाता है. यही नहीं इनकम टैक्‍स की धारा 1961 के अनुसार इस पर 3 प्रतिशत एक्‍स्‍ट्रा सेस भी लगता है.

रोजगार का बड़ा साधन हैं स्‍टार्टअप

इस साल जनवरी में सामने आई वित्‍त मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.14 लाख से ज्‍यादा स्‍टार्टअप काम कर रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि 1.14 लाख स्‍टार्टअप अब तक 12 लाख से ज्‍यादा नौकरियों को पैदा कर चुकी है. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कॉमर्स मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) नवंबर 2023 तक 63 लाख से अधिक ट्रांजैक्‍शन किए हैं. एक आंकड़े के अनुसार पिछले साल देश में 950 से अधिक तकनीकी स्‍टार्टअप रजिस्‍टर हुए हैं. दस्तावेज़ में कहा गया है कि राज्य के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) ने नवंबर 2023 तक 63 लाख से अधिक लेनदेन किए. 2023 में मूल्यांकन के मुद्दों, कुछ आईपीओ, नियामक परिवर्तनों और व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक रुझानों जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा तकनीकी स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बना हुआ है, इसमें पिछले साल 950 से अधिक तकनीकी स्टार्टअप स्थापित हुए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

5 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

6 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

9 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

10 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

7 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

5 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

6 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

5 hours ago