✕

होम / बिजनेस / अब घर, गाड़ी, जमीन की खरीदारी होगी आसान: सरकार ने लॉन्च किया 'बैंकनेट' पोर्टल

अब घर, गाड़ी, जमीन की खरीदारी होगी आसान: सरकार ने लॉन्च किया 'बैंकनेट' पोर्टल

वित्त मंत्रालय ने ई-ऑक्शन पोर्टल बैंकनेट लॉन्च किया है. बैंकनेट पोर्टल पर देश के विभिन्न स्थानों पर नीलामी के लिए 122500 प्रॉपर्टी की विस्तृत जानकारी अपलोड हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई ऐसा ऑनलाइन प्लटफॉर्म सर्च कर रहे हैं,,जहां घर, गाड़ी से सेकर आपको जमीन भी अच्छी कीमत पर मिल जाए, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, सरकार ई ऑक्शन के लिए एक नया पोर्टल लेकर आई है, जिसमें बैंक की तरफ से होने वाली नीलामी में फ्लैट, आवासीय व कृषि जमीन से लेकर मशीनरी की आसानी से खरीदारी कर सकते हैं. शुक्रवार यानी 03 जनवरी, 2024 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम.नागाराजु ने नीलामी प्रक्रिया को आसान एवं सभी के लिए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंकनेट (Banknet) नामक पोर्टल लॉन्च किया. 

कोई भी व्यक्ति ले सकता है ई नीलामी में भाग

अभी मकान, फ्लैट व वाहन की खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के पोर्टल पर जाकर लोग उसे सर्च करते हैं. अब बैंकनेट पोर्टल पर भी इस प्रकार के सर्च कर खरीदारी की जा सकती है. अभी ही बैंकनेट पोर्टल पर देश के विभिन्न स्थानों पर नीलामी के 1,22,500 प्रॉपर्टी की विस्तृत जानकारी अपलोड हो चुकी है. इस पोर्टल पर सभी सरकारी बैंक फ्लैट, मकान, कमर्शियल एसेट्स, इंडस्ट्रियल जमीन, दुकान, वाहनों और एग्रीकल्चरल और नॉन-एग्रीकल्चरल जमीन की ई-नीलामी की पूरी जानकारी देंगे. पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति नीलाम होने वाली सभी प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर उसमें भाग ले सकता है. अगर कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो काल सेंटर को काल भी कर सकता है.

मिलेंगी बैंक लोन में डिफॉल्टर होने वाली प्रॉपर्टी

सरकारी बैंक लोन में डिफॉल्टर होने वाले की प्रॉपर्टी, जमीन, प्लांट, मशीनरी, वाहनों की नीलामी पर अपनी रकम वसूलती है. इस काम के लिए बैंक अखबारों में इश्तिहार देकर लोगों को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हैं. बैंकनेट पर सभी सरकारी बैंक नीलामी की जानकारी देंगे. इस पोर्टल के लांच होने से बैंक को इस नीलामी में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकेंगे और उन्हें अधिक कीमत मिल सकती है. इस पोर्टल पर जाकर खरीदारी करने पर ग्राहकों के साथ किसी धोखाधड़ी की कोई आशंका नहीं रहेगी.

खरीदारों और निवेशकों को होगी आसानी

मीडिाया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'बैंकनेट' (BANKNET) नाम का यह पोर्टल ई-नीलामी वाली संपत्तियों के बारे में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों से जानकारी को इकट्ठा करता है और खरीदारों और निवेशकों को संपत्तियों की एक विस्तृत शृंखला तलाशने का एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है. इन सभी संपत्तियों के विवरणों को एक ही स्थान पर एकत्र कर यह पोर्टल संपत्तियों की ई-नीलामी के बारे में जानकारी जुटाने और उसमें भाग लेने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. इससे खरीदारों और निवेशकों के लिए मूल्यवान अवसरों की पहचान करना आसान होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago