✕

होम / बिजनेस / Ola-Uber के खिलाफ एक्शन में आई सरकार, इस मामले में नोटिस भेजकर मांगा जवाब!

Ola-Uber के खिलाफ एक्शन में आई सरकार, इस मामले में नोटिस भेजकर मांगा जवाब!

भारत सरकार ने आईफोन/एंड्रॉयड पर डिफरेंट प्राइसिंगको लेकर उबर और ओला को कंज्यूमर मामलों के विभाग ने नोटिस भेजा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला (OLA) और उबर (UBER) इस समय एक बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों उबर (Uber) और ओला (Ola) की प्राइसिंग को लेकर लगातार सवालों उठ रहे हैं. लोग एंड्रॉइड और आईफोन पर इसकी अलग अलग प्राइसिंग पॉलिसी को लेकर लगातार सवाल उठा रहे है. कई इंफ्यूलेंसर ने तो इसके लाइव प्रूफ भी अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किए है. ऐसे में इस मामले को देखते हुए भारत सरकार के कंज्यूमर मामलों के विभाग ने इन कंपनियों को नोटिस भेजा है. तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला? 

सरकार ने मांगा जवाब
भारत के कंज्यूमर, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर Ola aur Uber को नोटिस भेजने की जानकारी साझा की  है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइलों (आईफोन/एंड्रॉयड) के अलग-अलग मॉडलों के आधार पर स्पष्ट #DifferentialPriceing के पहले अवलोकन के रूप में, CCPA के माध्यम से उपभोक्ता मामलों के विभाग ने प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स #Ola और #Uber को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है.

ये है पूरा मामला
देश के भीतर लगातार प्राइसिंगको लेकर उबर और ओला सवाल उठ रहे थे. इसी कड़ी में दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने ओला और उबर जैसी राइड-हेलिंग ऐप पर डिफरेंट प्राईसिंग को लेकर एक पोस्ट साझा किए. उन्होंने अलग अलग डिवाइस और बैटरी लेवल पर किराए की तुलना की. इसके बाद, उबर ने आरोपों से इनकार किया. उबर ने कहा कि किराया में कोई अंतर फोन के प्रकार पर आधारित नहीं है. ऐसे में अब सरकार ने खुद हस्तक्षेप किया और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म की जांच का आदेश दिया.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago