होम / बिजनेस / इतने हज़ार मोबाइल टावरों से शानदार हो जाएगा 5जी का नेटवर्क, सरकार ने तय की डेडलाइन

इतने हज़ार मोबाइल टावरों से शानदार हो जाएगा 5जी का नेटवर्क, सरकार ने तय की डेडलाइन

पिछले 3 दिनों से इंडिया मोबाइल कांग्रेस में चली आ रही आईटी मिनिस्टर की कॉन्‍फ्रेंस में यह तय हुआ है कि देश में अगले 500 दिनों में 26000 करोड़ रुपए की लागत से 25000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

5 जी सेवा के लॉन्च होने के बाद अब केन्‍द्र सरकार सभी राज्यों के साथ मिलकर 5G के बेस्ट नेटवर्क को लेकर काम करने पर जुटी हुई है.  इसी कड़ी में पिछले 3 दिनों से इंडिया मोबाइल कांग्रेस में चली आ रही आईटी मिनिस्टर की कॉन्‍फ्रेंस में यह तय हुआ है कि देश में अगले 500 दिनों में 26000 करोड़ रुपए की लागत से 25000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे.  इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल टावर लगाए जाने के बाद 5G नेटवर्क देश के हर कोने तक बेहतरीन क्वालिटी में पहुंच सकेगा.  


क्या है सरकार की मंशा
एक  अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5G लॉन्च करने के साथ ही अब 5जी को जल्द से जल्द पूरे भारत में पहुंचाने का प्रयास सरकार की ओर से किया जा रहा है.  इसी कड़ी में सिर्फ 5G नेटवर्क पहुंचाना ही नहीं बल्कि बेहतरीन 5G नेटवर्क पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.  इसी कड़ी में अश्विनी वैष्णव ने समापन संबोधन में कहा की सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले 500 दिनों में वह 26000 करोड़ रुपए की लागत से 25000 नए टावर खड़े करेगी,जिससे पूरे देश में नेटवर्क और बेहतर हो सकेगा. 

किन- किन राज्यों ने लिया भाग

5G लॉन्च होने के साथ ही प्रगति मैदान में शुरू हुई सभी राज्यों के सभी राज्यों के आईटी मिनिस्टर्स की कॉन्फ्रेंस में असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश,  गुजरात,  गोवा,  मणिपुर उत्तराखंड,  तेलंगाना,  पुडुचेरी,  सिक्किम और मणिपुर राज्य के आईटी मिनिस्टर ने भाग लिया. अश्विनी वैष्णव नहीं सभी राज्यों को पीएम गति शक्ति पोर्टल से जुड़ने पर बधाई दी. उन्होंने विशेष राज्यों के लिए दो हजार करोड़ के स्पेशल कैपिटल एक्सपेंडिचर का भी ऐलान किया,जिसका इस्तेमाल राज्य अपने रिसोर्सेज के विकास में कर सकते हैं. 

बेहतर सिग्नल के लिए सरकार ने टेलीकॉम बिल में भी किए हैं कई प्रावधान
5G को देश के हर कोने तक बेहतरीन तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने टेलीकॉम बिल में भी कई सारे बदलाव किए हैं,जिसमें टावर लगाने में होने वाले विवादों को खत्म करने का प्रयास किया गया है.  अब टावर लगाने के लिए किसी सरकारी एजेंसी की नहीं बल्कि टावर लगाने वाली कंपनी और मकान मालिक के बीच ही आपसी समन्वय होगा.  सरकार को सिर्फ      इसकी सूचना देनी होगी. यदि इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच में कोई विवाद होता है तो उसे भी आपसी बातचीत के जरिए ही समझाने की कोशिश की जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

45 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

56 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago