होम / बिजनेस / छोटे शहरों में 10 हजार Startups तैयार करने में मदद करेगा Google, ऐसे करेगा गाइड

छोटे शहरों में 10 हजार Startups तैयार करने में मदद करेगा Google, ऐसे करेगा गाइड

गूगल लीडर्स की तरफ से फायरसाइड चैट और सक्सेसफुल स्टार्टअप्स जो कि फिनटेक, D2C, B2B, B2C e-commerce, भाषा, सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में काम कर रहे हैं उनसे ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और बढ़िया तरीके से तैयार करने और छोटे शहरों व कस्बों में इनको शुरू करने में मदद करेगा. कंपनी ने एक स्टार्टअप स्कूल को लॉन्च किया है जिसके जरिए लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वो अपनी कंपनी को शुरू कर सकें. इसमें स्टार्टअप फाउंडर्स को टूल्स, प्रोडक्ट और नॉलेज का सपोर्ट दिया जाएगा.

9 हफ्ते का होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम

इसके तहत स्टार्टअप फाउंडर्स को 9 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत गूगल लीडर्स की तरफ से फायरसाइड चैट और सक्सेसफुल स्टार्टअप्स जो कि फिनटेक, D2C, B2B, B2C e-commerce, भाषा, सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में काम कर रहे हैं उनसे ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी.

गूगल के Developer Relations Program Manager Lead कार्तिक पद्मानाभन और Director – Play Partnerships आदित्य स्वामी ने ब्लॉगपोस्ट के जरिए बताया कि इससे वर्तमान में चल रहे स्टार्टअप्स को भी नया टैलेंट ढूंढने में मदद मिलेगी.

भारत में काम कर रहे हैं 70 हजार स्टार्टअप्स

भारत में इस वक्त करीब 70 हजार स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं जो कि विश्व में तीसरे नंबर पर है. कई सारे स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न का स्टेटस या फिर अपने आईपीओ लेकर के आ गए हैं. इनके सक्सेस को देखते हुए अब बहुत सारे लोग भी स्टार्टअप्स खोलने पर विचार कर रहे हैं.

बड़े शहरों में नहीं रह गए हैं स्टार्टअप्स

फिलहाल स्टार्टअप्स बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, बेंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद में शुरू होते थे, लेकिन अब ऐसे स्टार्टअप्स जयपुर, इंदौर और गोरखपुर जैसे शहरों में भी खुल रहे हैं. हालांकि 90 फीसदी स्टार्टअप्स पांच साल में खत्म भी हो जाते हैं, क्योंकि उनके पास काम को आगे ले जाने का सही विजन या फिर फंडिंग नहीं होती है. इन चीजों पर अंकुश लगाने के लिए गूगल ने यह प्रोग्राम गाइड तैयार किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

8 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

10 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

10 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

13 hours ago