✕

होम / बिजनेस / भारत के AI इकोसिस्टम में गूगल का बड़ा निवेश, स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं में रहेगा फोकस

भारत के AI इकोसिस्टम में गूगल का बड़ा निवेश, स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं में रहेगा फोकस

गूगल का यह निवेश भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित हो सकता है. खेती और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में AI के प्रभावी इस्तेमाल से न केवल सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि आम लोगों तक तकनीक की पहुंच भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

गूगल (Google) ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को तेज करने के लिए करोड़ों रुपये के निवेश का ऐलान किया है. यह निवेश खास तौर पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और भारतीय भाषाओं पर आधारित तकनीकी समाधानों को मजबूत करने पर केंद्रित होगा. आइए गूगल की इस निवेश योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

AI के जरिए खेती और इलाज को मिलेगी नई दिशा

दुनिया की अग्रणी टेक कंपनियों में शामिल गूगल ने भारत के AI उत्कृष्टता केंद्रों को 80 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. इसका उद्देश्य खेती और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है. कंपनी डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड और AI आधारित उपचार समाधानों को बढ़ावा देगी.

हेल्थ और एग्रीकल्चर के लिए 45 लाख डॉलर की मदद

गूगल ने हेल्थ और एग्रीकल्चर सेक्टर में मल्टी-लिंगुअल AI एप्लिकेशन को समर्थन देने के लिए वधवानी AI को 45 लाख अमेरिकी डॉलर देने का फैसला किया है. इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तकनीक आधारित समाधान अधिक सुलभ हो सकेंगे.

भारतीय भाषाओं पर खास फोकस

भारतीय भाषाओं में AI समाधान विकसित करने के लिए गूगल ने ज्ञानीडॉटAI, कोरोवरडॉटAI और भारतजेन को 50-50 हजार अमेरिकी डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है. इसके साथ ही IIT मुंबई में भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर का प्रारंभिक योगदान दिया जाएगा.

एम्स और एम्स के साथ साझेदारी

गूगल, एम्स के विशेषज्ञों के साथ मिलकर डर्मेटोलॉजी और OPD ट्राइएजिंग के लिए भारत-विशिष्ट AI मॉडल विकसित करेगा. वहीं, IISc के शोधकर्ता और चिकित्सक AI के व्यापक क्लिनिकल उपयोग की संभावनाओं पर काम करेंगे. गूगल का कहना है कि ये सभी पहल भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम हैं. इससे न सिर्फ तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भारत की भाषाई विविधता और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए AI का समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.