होम / बिजनेस / Lay Off के बाद Google कर्मचारियों को लगा एक और झटका, जानिए क्‍या है ये 

Lay off के बाद Google कर्मचारियों को लगा एक और झटका, जानिए क्‍या है ये 

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा है कि तकनीकी भूमिकाओं में काम करने वाले जो सेल्‍फ-नॉमिनेशन करना चाहते हैं, उनके पास ऐसा करने के लिए 6 से 8 मार्च के बीच का समय होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर के सख्‍त हालातों के बीच सभी कंपनियां अपनी कॉस्‍ट कटिंग पर बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं. इस कड़ी में जहां पहले कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बाहर करने का काम किया वहीं अब वो उनके प्रमोशन में कमी करने जा रही है. इस कड़ी में खबर सामने आई है दुनिया की नामी टेक कंपनी गूगल के हवाले से. गूगल ने इस बार तय किया है वो अपने सीनियर कर्मचारियों में पिछले साल के मुकाबले कम लोगों को ही प्रमोशन देगी. कंपनी के इस फैसले ने कर्मचारियों की चिंता को बढ़ा दिया है. 

कंपनी ने ईमेल के जरिए किया है सूचित 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Google  ने कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया है कि कंपनी इस वर्ष सीनियर स्‍तर पर कम प्रमोशन करने जा रही है. कंपनी ने अपने ईमेल में कहा है इस साल वो L6 और उससे ऊपर के पदों पर कम पदोन्नति की योजना पर काम कर रही है. Google के भीतर, 'L6' लेवल के अधिकारियों को वरिष्ठ कर्मचारी माना जाता है और जिनके पास 10 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है. कंपनी ने मेल में ये भी कहा है कि प्रक्रिया मैनेजर स्‍तर पर होगी और काफी हद तक पिछले साल के समान होगी. कंपनी ने ये भी कहा कि हालांकि हमारी भर्ती की धीमी गति के साथ, हम L6 और उससे ऊपर की तुलना में कम पदोन्नति की योजना बना रहे हैं. 

क्‍यों कम कर्मचारियों का हो रहा है प्रमोशन 
Google ने अपने कर्मचारियों की वर्किंग की समीक्षा के लिए (GRAD) नामक एक नई प्रदर्शन समीक्षा प्रणाली लागू की है, जिससे निम्न-प्रदर्शन रेटिंग प्राप्त करने वाले और उच्च अंक प्राप्त करने वाले 'Googlers' की संख्या में वृद्धि होगी.  इसके अलावा, तकनीकी टेक कंपनी गूगल ने कहा है कि वह कम लोगों को वरिष्ठ भूमिकाओं में बढ़ावा दे रहे हैं. वो इसमें कंपनी की ग्रोथ के साथ इजाफा करेगी.  लेकिन कंपनी ने मेल में ये भी लिखा है कि अगर आपके मैनेजर को लगता है कि आप प्रमोशन के लिए तैयार हैं, तो वे आपको नॉमिनेट करेंगे.

इससे पहले कंपनी कर चुकी है ले ऑफ 
Google, दुनिया की एक नामी टेक कंपनी है. दूसरी टेक कंपनियों की तरह  Google भी विकास में कमी और मंदी की चिंताओं के साथ लगातार लागत में कटौती करने की कोशिश कर रहा है. इन्‍हीं प्रयासों के तहत कंपनी ने जहां अपनी भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर दिया है वहीं जनवरी में, उसने 12,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जिससे उसके कर्मचारियों की संख्या में लगभग 6% की कमी आई.

इस ले ऑफ का भारत पर भी पड़ा था असर 
गूगल के इस ले ऑफ का असर भारत में भी पड़ा था. कंपनी ने भारत में  सेल्‍स और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सहित विभिन्न विभागों के 453 कर्मचारियों को निकाल दिया. Google पैरेंट अल्फाबेट इंक ने भी अपने वैश्विक कार्यबल में कमी के हिस्से के रूप में फरवरी में आयरलैंड में 240 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की घोषणा की. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी ने आयरलैंड में 85 सेल्‍स पदों, 80 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी नौकरियों और 75 सपोर्ट सिस्‍टम में काम करने वाले कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

2 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago